'आप सब कुछ खो देंगे' Ranveer Allahbadia की गर्लफ्रेंड ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस परेशान
Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में किए आपत्तिजनक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया। जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
निक्की शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा था, "एक समय आएगा जब आप सब कुछ खो देंगे, जिसमें आपका दिमाग भी शामिल होगा। जब आपने अपना दिमाग खो दिया, तो आपके पास केवल आपकी आत्मा बची होगी - और तब आप जानेंगे कि आप जीत नहीं सकते हैं।"

यह पोस्ट उस वक्त आया, जब निक्की और रणवीर इलाहाबादिया ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फिर से फॉलो किया। जिससे इन अफवाहों पर विराम लग गया कि उनका ब्रेकअप हो गया है। निक्की रणवीर के दोनों इंस्टाग्राम अकाउंट्स- बीयर बाइसेप्स और रणवीर इलाहाबादिया को फॉलो करती हैं, जबकि रणवीर केवल निक्की को अपने यूट्यूब अकाउंट (बीयर बाइसेप्स) से फॉलो करते हैं। निक्की रणवीर के पॉडकास्ट पेज को भी फॉलो करती हैं।
ये भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अब क्या करेंगे पॉडकास्टर?
इससे पहले, बॉलीवुड शादीज की रिपोर्ट के मुताबिक खबर आई थी कि रणवीर और निक्की ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था, जिसके बाद सब लोग यह सोचने लगे थे कि शायद उनका रिश्ता खत्म हो गया है। हालांकि अब इन अफवाहों पर ताला लग चुका है और दोनों के बीच सब ठीक है।
निक्की और रणवीर का रिश्ता तब सुर्खियों में आया, जब यूट्यूबर रणवीर को समय रैना के "इंडिया के गॉट लेटेंट" पर अपनी हालिया टिप्पणी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। हाल ही में शो के एक एपिसोड के दौरान, उन्होंने एक प्रतियोगी से एक आपत्तिजनक सवाल पूछा और 2 करोड़ रुपये के बदले एक गंदा प्रस्ताव दिया। इस सवाल के बाद विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्वा मखिजा के खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: अचानक कहां रफू-चक्कर हो गए रणवीर इलाहाबादिया? फ्लैट पर लटका है ताला..फोन भी है बंद












Click it and Unblock the Notifications