ऋतिक रोशन और सुजैन खान का क्यों हुआ था तलाक? राकेश रोशन सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा-'उनके बीच गलतफहमी...'
Hrithik-Sussanne Divorce: ऋतिक रोशन और सुजैन खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक थे। ऋतिक ने 2000 में फिल्म डेब्यू करने के बाद अपनी बचपन की दोस्त सुजैन खान से शादी की थी। हालांकि, शादी के 14 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। अब हाल ही में ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने दोनों के रिश्ते पर बात की।
ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक से फैंस को बड़ा झटका लगा था। लेकिन अलग होने के बाद भी दोनों अपने बेटों की साथ में परवरिश करते हैं और एक-दूसरे के साथ अच्छे रिश्ते में हैं। हाल ही में, ऋतिक के फिल्म निर्माता पिता राकेश रोशन ने एक बातचीत में बताया कि भले ही सुजैन अब ऋतिक की जिंदगी का हिस्सा नहीं हैं, वह अब भी उनके घर की सदस्य हैं।

युवा के साथ बातचीत में राकेश ने कहा, "जो भी हुआ, वो कपल के बीच हुआ। मेरे लिए सुजैन आज भी वही हैं। वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे, दोनों के बीच काफी ज्यादा गलतफहमी हो गई थी, और उन्हें इसे सुलझाना था। हमारे लिए, सुजैन हमारे घर आई थीं, और वह अब भी हमारे घर की सदस्य हैं।"
ऋतिक और सुजैन ने कभी भी अपने तलाक के कारणों पर खुलकर बात नहीं की। इस समय सुजैन अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं, और ऋतिक अब सबा आज़ाद को डेट कर रहे हैं। चारों को अक्सर साथ में पार्टी करते और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते देखा जाता है।
ये भी पढ़ें: Hrithik Roshan की 'फाइटर' बनी दुनिया की टॉप फिल्म, हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा, 200 करोड़ का कारोबार
वहीं, राकेश रोशन ने यह भी स्वीकार किया कि वह और उनका बेटा ऋतिक 'दोस्त' की तरह हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या ऋतिक कभी अपनी रिश्तों के बारे में उनसे बात करते हैं, तो राकेश ने कहा, "ऋतिक और मेरी बेटी मुझसे थोड़ा डरते हैं। मुझे नहीं पता, शायद इसलिए कि मैं एक अनुशासित आदमी हूं। मैं गुस्से वाला इंसान नहीं हूं, मैं किसी को डांटने वाला नहीं हूं, लेकिन मैं बहुत अनुशासित हूं।"
उन्होंने यह भी कहा कि बहुत ही कम उम्र में शादी की थी और 20s में बच्चों के पिता बन गए थे, इसलिए अब वे सभी घर में दोस्त की तरह रहते हैं। राकेश ने कहा, "जब ऋतिक छोटे थे, तो वे मुझसे खुलकर बात नहीं करते थे, लेकिन अब वे करते हैं। अब हम घर में दोस्तों की तरह हैं।" बता दें कि, राकेश और उनके बेटे ऋतिक रोशन, साथ ही राजेश रोशन, हाल ही में नेटफ्लिक्स डॉक्युमेंट्री 'द रोशन्स' में दिखाई दिए थे।
ये भी पढ़ें: Hrithik Roshan के पास है 3100 करोड़ की संपत्ति, 50 साल के एक्टर ने कैसे कमाया ये 'कुबेर का खजाना'?












Click it and Unblock the Notifications