Hrithik Roshan के पास है 3100 करोड़ की संपत्ति, 50 साल के एक्टर ने कैसे कमाया ये 'कुबेर का खजाना'?
Hrithik Roshan: बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। आपको बता दें कि ऋतिक रोशन के लुक पर लड़कियां फिदा रहती हैं। ऋतिक भले ही सालभर में एक या दो फिल्में ही करते हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।
भारत के दूसरे सबसे अमीर एक्टर हैं ऋतिक रोशन
कमाई के मामले में भी ऋतिक रोशन किसी बड़े स्टार से कम नहीं हैं। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने आज के समय में 3100 करोड़ रुपए की संपत्ति बना ली है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 की रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक रोशन भारत के दूसरे सबसे अमीर एक्टर हैं।

ऋतिक रोशन का 50वां जन्मदिन
ऋतिक रोशन की कमाई सिर्फ उनकी फिल्मों या ब्रांड एडोर्समेंट से नहीं होती है बल्कि वह कई तरह के बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं। इन बिजनेस में सबसे ज्यादा पॉपुलर है एक्टर का स्पोर्ट्स ब्रांड- एचआरएक्स (HRX) जिससे उन्हें हर साल करोड़ों की कमाई होती है। आज ऋतिक रोशन अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस खास मौके पर आपको ऋतिक रोशन के बिजनेस के बारे में बताते हैं।
10 साल में सिर्फ 7 फिल्में
ऋतिक रोशन ने पिछले 10 साल में केवल 7 फिल्में ही की हैं। ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म 'फाइटर' में देखा गया था। अब जल्द ही वह फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगे। ऋतिक रोशन भले की कम फिल्में करते हों लेकिन उनके हैंडसम लुक की लड़कियां दीवानी हैं।
कैसे होती है ऋतिक रोशन की कमाई
-एक फिल्म के लिए ऋतिक रोशन 70 से 100 करोड़ रुपए की फीस चार्ज करते हैं।
-ऋतिक रोशन की कमाई का बड़ा हिस्सा उनके एथलीजर ब्रांड एचआरएक्स (HRX) की तरफ से आता है। एक्टर का ये ब्रांड काफी पॉपुलर है।
ऋतिक रोशन की कमाई का एक जरिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी है।
-ऋतिक रोशन ब्रांड एंडोर्समेंट से भी जमकर कमाई करते हैं। वह काफी पॉपुलर ब्रांडस् के ऐड में नजर आते हैं जिनमें माउंटेन ड्यू, डीबी सिग्नेचर का दिलबाग, जोमैटो जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। वह एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए करीब 10 से 12 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं।
-ऋतिक रोशन के एक्स अकाउंट पर 32.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्हें 47.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
-सोशल मीडिया पर प्रमोशन और पोस्ट के लिए ऋतिक रोशन 5 से 7 करोड़ रुपए तक की फीस चार्ज करते हैं।
-मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन हर महीने करीब 20 करोड़ रुपए कमा लेते हैं।
-ऋतिक रोशन की कमाई का मेन सोर्स उनका स्पोर्ट्स ब्रांड एचआरएक्स (HRX) है। इससे हर साल उनकी करीब 260 करोड़ रुपये की कमाई होती है।
-वहीं कल्ट फिट (Cult Fit) और जैमेटी की एंडोर्समेंट के लिए ऋतिक रोशन 12 करोड़ रुपए वसूलते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतिक रोशन ने रिएल स्टेट सेक्टर में करीब 200 करोड़ रुपए का इंवेस्टमेंट कर रखा है जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई होती है।












Click it and Unblock the Notifications