Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Hrithik Roshan की 'फाइटर' बनी दुनिया की टॉप फिल्म, हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा, 200 करोड़ का कारोबार

Fighter Box Office: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं एक बार फिर उनकी नई फिल्म 'फाइटर' गत 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जो कि इस समय धूम मचा रही है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की हालिया रिलीज फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) नजर आ रहे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

'फाइटर' ने की इतनी कमाई
आपको बता दें कि ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत करने वाली 'फाइटर' ने दूसरे दिन से ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि इसका वीकेंड कलेक्शन बहुत ही दमदार हो गया है। ऋतिक रोशन की इस फिल्म ने पहले वीकेंड में देशभर में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है।

fighter

4 दिनों में किया शानदार कलेक्शन
खबर है कि 'फाइटर' ने पहले दिन की धीमी शुरुआत के बाद, गत 26 जनवरी 2024 (शु्क्रवार) से दमदार कलेक्शन करना शुरू किया और अब तक बॉक्स ऑफिस पर चार दमदार कमाई वाले दिन देख चुकी है। ये फिल्म इंटरनेशनल मार्किट में भी शानदार कमाई कर रही है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'फाइटर' की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' ने पहले वीकेंड में हॉलीवुड की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बीते वीकेंड की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। कॉमस्कोर की रिपोर्ट के अनुसार 'फाइटर' ने अब तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 25 मिलियन डॉलर यानी 208 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। फिल्म ने चार दिनों में इतनी कमाई कर ली है।

हॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे
खबर है कि फिल्म 'फाइटर' ने बीते वीकेंड में कई चर्चित हॉलीवुड मूवीज को पीछे छोड़कर टॉप पर जगह बनाई है। इस फिल्म ने इंटरनेशनल ऑडियंस को रोमांटिक-कॉमेडी 'एनीवन बट यू' (19 मिलियन डॉलर) और एक्शन स्टार जेसन स्टेथम से की 'द बीकीपर' (18 मिलियन डॉलर) से ज्यादा कलेक्शन किया है।

फिल्म के एरियल एक्शन की हो रही है तारीफ
बालाकोट एयरस्ट्राइक पर बेस्ड फिल्म 'फाइटर' लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म के एरियल एक्शन और इसकी इमोशनल कहानी की जमकर तारीफ की जा रही है। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ साथ अनिल कपूर, संजीदा शेख और करण सिंह ग्रोवर जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+