कैंसर से जूझ रही हिना खान का हाल जानने पहुंची करिश्मा कपूर, अनन्या पांडे ने भी लुटाया प्यार, देखें वीडियो
Hina Khan Viral Video: बीती रात बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे एक इवेंट में पहुंचे। जिसमें कार्तिक आर्यन, पंकज त्रिपाठी, शर्वरी वाघ, सोनू सूद और अनन्या पांडे जैसे बड़े सितारे शामिल हुए। इस इवेंट में टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी पहुंची। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर कर अपडेट साझा करती हैं। अब हाल ही में हिना खान पिंक कलर का सूट पहने एक इवेंट में इवेंट में पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने सिर पर विग लगाई हुई थी।

हिना खान के वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वह इवेंट में पहुंचती हैं तो करिश्मा कपूर उनका हाल जानने आती हैं। एक्ट्रेस अपनी सीट से उठकर उन्हें तुरंत गले लगाती हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने हाथ जोड़कर हिना खान का वेलकम किया। इतना ही नहीं अनन्या पांडे ने भी उठकर हिना का हाल जाना।
ये वीडियो वायरल होने के बाद हिना के फैंस खुश हो गए। एक्ट्रेस ने कैंसर की हालत में भी पूरी स्माइल के साथ सबके साथ अच्छे से बातचीत की। इतना ही नहीं उन्होंने पैपराजी के आगे जमकर पोज दिए। अब इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए फैंस हिना को स्ट्रॉन्ग लेडी कह रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ने अनन्या पांडे के जेस्चर की तारीफ की और कहा कि वह दिल की काफी अच्छी हैं।
बता दें कि, हिना खान लगातार कीमोथेरेपी ले रही हैं और फैंस उनकी इस जर्नी में जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। कैंसर होने के बावजूद एक्ट्रेस अपने काम पर भी पूरी तरह से फोकस कर रही हैं। बीते दिनों हिना ने कैंसर ट्रीटमेंट के चलते अपने सारे बाल मुंडवा लिए थे जिसकी वजह से उनके फैंस काफी इमोशनल हो गए थे।
ये भी पढ़ें: Hina Khan: कीमोथेरेपी के बाद हिना खान की हुई ऐसी हालत, बॉडी पर दिखे ऐसे निशान, बयां किया दर्द












Click it and Unblock the Notifications