Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने बिग बॉस को क्यों बताया घटिया? शो में एंट्री लेने पर बोली ये बात

ऐश्वर्या राय से पहले भी सलमान खान का नाम इंडस्ट्री की कई हसीनाओं संग जुड़ चुका है। इस लिस्ट में एक नाम सोमी अली का भी है, जो आज भी सलमान खान को किसी धोखेबाज से कम नहीं समझतीं। समी अली को लेकर बीते दिनों खबरें आ रही थीं कि वे बिग बॉस में एंट्री ले सकती हैं। अब एक्ट्रेस ने इन सभी बातों पर चुप्पी तोड़ी है। वहीं शो को लेकर कई सारी बातें कही हैं।

हाल ही में ऑनलाइन ट्रोलिंग के बावजूद, अली ने अनिल कपूर के साथ रियलिटी शो की को-होस्टिंग करने में इंट्रस्ट दिखाया। उनका मानना ​​था कि उनके आने से शो की क्वालिटी अच्छी हो सकती है। जूम के साथ अपनी बातचीत में सोमी ने बताया कि वे भारत आकर ताजमहल देखना चाहती हैं। वहीं सलमान खान संग अपने रिश्ते के बारे में भी सोमी ने खुलकर बातचीत की।

Bigg Boss

सोमी अली ने बताया कि बिग बॉस उन्हें तबसे अच्छा लगता है, जबसे अनिल कपूर इस शो को होस्ट करने लगे हैं। शो में अनिल कपूर को देखना उन्हें काफी अच्छा लगता है। इसलिये वे चाहती थीं कि वे दोनों साथ में शो को होस्ट करें। सोमी की टीम ने बिग बॉस की टीम से कॉन्टेक्ट करने की भी कोशिश की मगर कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद सोमी ने बिग बॉस को घटिया क्वालिटी का भी बताया।

सलमान-ऐश्वर्या को लेकर कही ये बात
अली ने "हम दिल दे चुके सनम" की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय के साथ सलमान खान के संबंधों पर बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने सलमान से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की थी मगर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के चलते उनके पास टाइम नहीं हैं। अली का शक तब और बढ़ गया जब ऐश्वर्या सलमान के जिम में अक्सर जाने लगीं, जो गैलेक्सी अपार्टमेंट परिसर में है, जहां दोनों रहते थे।

इस घटनाक्रम के साथ-साथ नौकरों ने भी सोमी का खूब साथ दिया और सलमान और ऐश्वर्या की नज़दीकियों के बारे में उन्हें बताया। इतना सब सुनकर सोमी घर छोड़ने के बारे में सोचने लगी। सलमान की बेवफाई की खबर सुनकर उन्होंने अपने पिता से हेल्प मांगी। वे वहां से निकल जाना चाहती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+