Hina Khan: कीमोथेरेपी के बाद हिना खान की हुई ऐसी हालत, बॉडी पर दिखे ऐसे निशान, बयां किया दर्द
Hina Khan Cancer: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं और उनका ट्रीटमेंट शुरू हो चुका है। आम लोग से लोकर हिना से सेलेब्स दोस्त तक उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं हिना खान
हिना खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। इस खबर को सुनने के बाद से एक्ट्रेस के फैंस से लेकर उनके सेलेब्स दोस्त तक उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे हैं। हिना खान की बीमारी के बारे में जानकर हर कोई हैरान हो गया था।

हिना खान का पहला कीमोथेरेपी सेशन
वहीं हिना खान ने अपने पहले कीमोथेरेपी सेशन से पहले एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह पहले एक अवॉर्ड फंक्शन में नजर आ रही थीं और बाद में वह अस्पताल के बेड पर बैठी हुई दिखाई दे रही थीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए हिना खान ने अपने फैंस को बताया था कि वह फंक्शन के तुरंत बाद कीमोथेरेपी के सेशन के लिए पहुंची थीं।
कीमो के बाद हिना खान की लेटेस्ट तस्वीर
अब हिना खान ने अपने कीमोथेरेपी के पहले सेशल के बाद अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। इस तस्वीर को देखने के बाद उनके फैंस और ज्यादा परेशान हो गए हैं। इस तस्वीर में हिना की पूरी बॉडी पर कई तरह के चोट के निशान नजर आ रहे हैं।
हिना खान ने कहा- मेरी आंखों में उम्मीद है
हिना ने अपनी इस लेटेस्ट तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लोगों से पूछा है- इस फोटो में आपको क्या दिख रहा है? मेरे शरीर पर निशान या मेरी आंखों में उम्मीद? एक्ट्रेस ने आगे लिखा है- निशान मेरे हैं, मैं उन्हें प्यार से गले लगाती हूं क्योंकि वो उस प्रगति का पहला संकेत हैं जिसकी मैं हकदार हूं।
हिना लोगों से प्रार्थना करने की गुजारिश की
हिना खान ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- मेरी आंखों में उम्मीद मेरी आत्मा का प्रतिबिंब है, मैं सुरंग के अंत में रोशनी देख सकती हूं। मैं अपना ट्रीटमेंट करवा रही हूं और आपको उसका सबूत दिखा रही हूं। मैं प्रार्थना भी कर रही हूं।












Click it and Unblock the Notifications