Hina Khan ने किए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन, एक्ट्रेस का टीका देख फैंस ने किया ट्रोल, कहा-इसका कोई धर्म नहीं
Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं। हालांकि एक्ट्रेस धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। इस बीच वह जल्द ही अपनी अगली वेब सीरीज "गृह लक्ष्मी" में नजर आने वाली है। अब रिलीज होने से पहले हिना खान मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंची। जिसकी वजह से फैंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।
हिना खान का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद एक्ट्रेस को मोटिवेट करने की बजाय फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हिना की वीडियो में देखा जा सकता है कि माथे पर टीका लगाए ब्लू कलर का सूट पहने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची। इस दौरान पैप्स ने उनकी जब फोटो क्लिक की तो एक फैन के साथ हिना खान ने सेल्फी भी ली।

वीडियो में हिना खान ने जोर-जोर से'गणपति बप्पा मोर्या'के नारे लगाए। ये सुनकर जहां कुछ फैंस खुश हो गए तो वहीं कुछ ने एक्ट्रेस को खरी खोटी सुनाई। हिना खान ज्यादातर दुबई के मक्का मदीना मस्जिद में जाती हैं, लेकिन वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान वह मंदिर गई तो फैंस को उनकी ये चीज पसंद नहीं आई। एक यूजर ने लिखा- 'अल्लाह के अजब के बाद भी गंदे काम' वहीं अन्य यूजर ने उन्हें दूसरी राखी सावंत तक कह डाला।
ये भी पढ़ें: Hina Khan: कैंसर से जंग के बीच दिखा हिना खान का ऐसा अंदाज, 'गृह लक्ष्मी' का ट्रेलर हुआ रिलीज
हिना खान को ट्रोल कर एक यूजर ने लिखा, धर्म का मजाक बना कर रखा है। एक ने लिखा, 'अल्लाह से डरो हिना।'अन्य यूजर ने लिखा, 'कभी मुस्लिम कभी हिंदू बन जाती है, दूसरी राखी सावंत।' वहीं कुछ मुस्लिम फैंस ने अपना गु्स्सा जाहिर किया और कमेंट कर लिखा, अल्लाह हिदायत दे। हालांकि कुछ यूजर्स ने हिना खान की तारीफ भी की और कहा कि बीमार होकर भी वह इतनी खुशी के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची। एक्ट्रेस की हालत देख ऐसा लगा कि वह धीरे-धीरे अब ठीक हो रही हैं।
बता दें कि, पिछले साल 2024 में हिना खान ने जब अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बताया था तो फैंस को बड़ा झटका लगा। इसके बाद उनकी कई बार कीमोथेरेपी हुई जिसकी वजह से एक्ट्रेस ने अपने बाल खो दिए। हालांकि इस मुश्किल दौर में भी हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी ने उनका साथ नहीं छोड़ा और वह एक्ट्रेस के साथ खड़े रहे। सोशल मीडिया पर आए दिन हिना अपनी कैंसर की जर्नी की फोटोज शेयर करती हैं। उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी। बता दें कि हिना खान की सीरीज 'गृह लक्ष्मी' 16 जनवरी को EPIC On पर रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: Hina Khan को जब पहली बार कैंसर का पता चला, तो एक्ट्रेस ने घर मंगवाई ये चीज, बोलीं-'रॉकी उस रात आया और...'












Click it and Unblock the Notifications