Hina Khan को जब पहली बार कैंसर का पता चला, तो एक्ट्रेस ने घर मंगवाई ये चीज, बोलीं-'रॉकी उस रात आया और...'
Hina Khan: टीवी की अक्षरा बनकर हिना खान से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई। हालांकि बीते कुछ समय से एक्ट्रेस मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। साल 2024 में उन्हें ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज के बारे में पता चला था। इसके बावजूद भी हिना ने हिम्मत दिखाई और खुद को स्टॉन्ग साबित किया। अब हाल ही में हिना ने अपनी कैंसर की जर्नी पर बात की।
हिना खान ने 'इंडिया बेस्ड डांसर बनाम सुपर डांसर' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स से साथ जमकर मस्ती की। शो के दौरान गीता कपूर ने उनसे पूछा कि जब आपको पहली बार ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था तो रिएक्शन कैसा था? हिना ने खुलासा किया कि उनको पहली बार इसके बारे में बॉयफ्रेंड रॉकी ने बताया था।

हिना खान उस पल को याद कर इमोशनल हो गईं। उन्होंने कहा कि, 'मेरे पार्टनर घर आए और मेरे डॉक्टर ने मुझे कॉल नहीं किया। फिर उन्होंने कहा कि रिपोर्ट्स में मालिगनेंसी थी और रिपोर्ट्स पॉजिटिव आई थीं। इसके बाद 10 मिनट में मैंने सोचा और याद किया कि उससे पहले मैंने अपने भाई से कहा था कि मुझे फलूदा खाने का मन है। तो कहीं न कहीं ये क्लिक हुआ कि घर में मीठा आया है, अच्छा होगा, हिना, इसे पॉजिटिवली लो। मुझे ऐसा महसूस हुआ कि इसे अपनाकर सब कुछ अच्छा होगा।"
ये भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही Hina Khan की कैसी है हालत, एक्ट्रेस ने दिया अपडेट, कहा-'अब मेरी तबीयत...'
हिना खान की इस जर्नी को सुनकर हर कोई इमोशनल हो गया। इसके बाद सबने शो में एक्ट्रेस का मनोबल बढ़ाया और कैंसर की जंग से लड़ने की उनको हिम्मत दी। वहीं हर्ष लिम्बाचिया ने उनसे उनकी पसंदीदा गाना "लग जा गले" गाने को कहा। जब हिना खान ने वो गाना गाया, तो सब इमोशनल हो गए। अब सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो वायरल हो रहा है।
हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं, लेकिन इसके बादजूद वह अब जल्द ही अपने काम पर वापसी करने वाली हैं। एक्ट्रेस लगातार अपनी वेब सीरीज़ "गृह लक्ष्मी" की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस शो में राहुल देव, चंकी पांडे और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। हाल ही में हिना को सेट के बाहर स्पॉट किया था जहां उन्होंने पैपराजी को स्माइल करते हुए बताया कि वह अब पहले से काफी बेहतर हैं।
ये भी पढ़ें: Hina Khan: कैंसर से जंग के बीच दिखा हिना खान का ऐसा अंदाज, 'गृह लक्ष्मी' का ट्रेलर हुआ रिलीज












Click it and Unblock the Notifications