Hina Khan: कैंसर से जंग के बीच दिखा हिना खान का ऐसा अंदाज, 'गृह लक्ष्मी' का ट्रेलर हुआ रिलीज
Hina Khan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान साल 2024 से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वह इस जानलेवा बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं और उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। हालांकि 8 कीमोथेरेपी सेशन्स के बाद अब एक्ट्रेस धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं।
हिना खान की नई वेब सीरीज
इस मुश्किल वक्त में भी हिना खान ने अपने काम और प्रोफेशन का साथ नहीं छोड़ा है। हिना का मानना है कि ये काम ही उन्हें हिम्मत दे रहा है और उनका सहारा भी बन रहा है। आपको बता दें कि हिना खान जल्द ही वेब सीरीज 'गृह लक्ष्मी' में नजर आने वाली हैं।

वेब सीरीज 'गृह लक्ष्मी' का ट्रेलर रिलीज
हिना खान के फैंस बड़ी ही बेसब्री से उनके इस वेब सीरीज के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं लोगों के उत्साह को बढ़ाते हुए हिना खान की अपकमिंग वेब सीरीज 'गृह लक्ष्मी' का ट्रेलर आज यानी 8 जनवरी 2025 को रिलीज कर दिया गया है।
हिना खान का जबरदस्त अंदाज
एक मिनट 18 सेकंड के इस ट्रेलर में हिना खान का जबरदस्त अंदाज नजर आ रहा है। इस वेब सीरीज में एक बदले की कहानी दिखाई गई है जिसमें हिना खान के अलग-अलग अंदाज देखने को मिलेंगे। गृह लक्ष्मी के ट्रेलर में हिना खान बता रही हैं कि जब एक औरत बदला लेने निकलती है तो सब कुछ बर्बाद कर देती है।
नौकरानी से रानी बनने तक का सफर
इस वेब सीरीज में हिना खान एक साधारण सी नौकरानी से लेकर एक खतरनाक साम्राज्य की रानी तक का सफर तय करती दिखाई देंगी। कहानी में कई बड़े ट्विस्ट आएंगे, कई राज खुलेंगे और कई बड़े जोखिमों का भी सामना करना पड़ेगा।
16 जनवरी 2025 को रिलीज होगी वेब सीरीज
लक्ष्मी का किरदार निभा रहीं हिना खान साहस के साथ अपने परिवार की रक्षा करती नजर आएंगी। आपको बता दें कि हिना खान की ये वेब सीरीज आगामी 16 जनवरी 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म एपिक ऑन (EPIC ON) पर स्ट्रीम होगी। ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है जिसमें हिना खान के अलावा चंकी पांडे, राहुल देव और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकार नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications