ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही Hina Khan की कैसी है हालत, एक्ट्रेस ने दिया अपडेट, कहा-'अब मेरी तबीयत...'
Hina Khan Health Update: टीवी एक्ट्रेस हिना खान बीते कुछ समय से अपनी हेल्थ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। वह ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर अपडेट साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में हिना खान ने अपना हेल्थ अपडेट दिया।
हिना खान भले ही ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं, लेकिन वह फिर भी डटकर इसका सामना कर रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन अस्पताल से फोटोज शेयर करती हैं। फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। इस बीच हिना खान काम पर वापस लौट चुकी हैं। उन्हें सेट के बाहर स्पॉट किया गया। ऐसे में एक्ट्रेस ने बताया कि वह अब कैसी हैं।

हिना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस की स्माइल देख ऐसा लग रहा है कि वह काफी ज्यादा खुश हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ने पैप्स को खूब सारे पोज दिए। वहीं एक पैप्स ने हिना से उनकी हेल्थ को लेकर सवाल पूछा कि, 'मैम आप कैसी हैं?' इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं ठीक हूं और आप लोग कैसे हैं। हिना आगे कहती हैं कि मेरी हेल्थ बढ़िया है।'
ये भी पढ़ें: Hina Khan: क्या हिना खान की हालत हो गई है खराब? कैंसर से पीड़ित एक्ट्रेस ने बताई ख्वाहिश, क्या होगी पूरी?
हिना खान का जैसे ही ये वीडियो सामने आया, तो फैंस खुशी से झूम उठे। वीडियो में फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भगवान जल्द से जल्द आपको कैंसर से मुक्ति दिलाए।' एक ने लिखा, 'उम्मीद करते हैं कि आप जल्द ठीक हो जाएं।' एक ने लिखा, 'सुनकर अच्छा लगा कि हिना खान की हालत में पहले से सुधार है।' इस तरह से लोग कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
बता दें कि, साल 2024 में हिना खान ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं। जब एक्ट्रेस ने अपनी कीमोथेरेपी का अपडेट साझा किया था तो फैंस काफी घबरा गए थे। हालांकि हिना खान जिस तरह से इस मुश्किल दौर में कैंसर का हिम्मत से सामना कर रही हैं वो काबिलियत तारीफ है।
ये भी पढ़ें: 'लोग आपको खो देते हैं' कैंसर के बीच Hina Khan का टूटा दिल? बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से हुआ ब्रेकअप!












Click it and Unblock the Notifications