'मुझसे पूछिए, ये कितना मुश्किल है' कैंसर डे पर स्पीच देते हुए रोने लगीं हिना खान, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने पिछले साल अपने ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी दी थी। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपने इलाज के अपडेट्स साझा करती हैं। उन्होंने इस जर्नी को काफी संघर्षों के साथ झेला है। अब एक इवेंट के दौरान हिना खान कैंसर पर बात करते हुए अचानक इमोशनल हो गईं।
बता दें कि, मंगलवार को हिना खान विश्व कैंसर दिवस के मौके पर एक इवेंट में पहुंची। जहाँ वह अपनी कैंसर की जंग के बारे में बात करते हुए रोने लगीं। अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोगों के एक समूह से बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कैंसर से जूझना आसान नहीं है और समय पर जांच करवाने की बात की।

ये भी पढ़ें: Hina Khan: कैंसर से जूझ रहीं हिना खान का जानलेवा बीमारी को लेकर शॉकिंग बयान, कहा- मैं दर्द में हूं, मुझे बचाओ
हिना ने कहा, "आपको नहीं पता है कि जब आपकी रिपोर्ट्स नेगेटिव आती हैं तो यह कितना सुखद एहसास होता है। हमसे पूछिए, यह कितना मुश्किल होता है। जब टेस्ट की रिपोर्ट में कैंसर का संकेत नहीं मिलता तो ये बड़ी राहत होती है। रिपोर्ट्स पढ़ना, डॉक्टर के पास जाकर डायग्नोसिस सुनना बहुत कठिन है। टेस्ट पर पैसा खर्च करना बेहतर है, यह पैसा बर्बाद नहीं है।" कैंसर की जंग पर बात करते हुए हिना खान काफी इमोशनल हो गई और वह अपने आंसू नहीं रोक पाई।
इससे पहले दिन में, हिना ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि कैंसर का समय पर पता लगाना बहुत जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं शुरू की हैं, जो राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना है।
एक्ट्रेस ने कहा, "जब मुझे कैंसर का पता चला, तो मेरा इलाज शुरू होने में 2-3 दिन लगे। मुझे पता है कि समय गंवाना नहीं चाहिए। इस विश्व कैंसर दिवस पर, मैं सरकार की योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। मैंने इसे टाटा मेमोरियल अस्पताल और कई अन्य अस्पतालों में देखा है। अब लोगों को समय पर इलाज मिलने का मौका है, जो बहुत महत्वपूर्ण है।"
हिना खान, जिन्होंने जून 2024 में अपने कैंसर का खुलासा किया था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने इलाज से जुड़े पोस्ट साझा करती हैं। जब हिना ने पहली बार कीमोथेरेपी की वीडियो शेयर की थी तो फैंस घबरा गए थे। खैर अब हिना खान धीरे-धीरे कैंसर से रिकवर कर रही हैं। हाल ही में 'गृह लक्ष्मी' शो में नजर आईं। इस शो में वह एक साधारण गृहिणी का किरदार निभाती हैं, जो शहर की ड्रग दुनिया की किंग बन जाती है।
ये भी पढ़ें: Hina Khan का कैंसर सच है या झूठ? एक्ट्रेस ने डॉक्टर को ट्रीटमेंट के लिए दी रिश्वत, रोजलिन खान ने खोला राज












Click it and Unblock the Notifications