Hina Khan का कैंसर सच है या झूठ? एक्ट्रेस ने डॉक्टर को ट्रीटमेंट के लिए दी रिश्वत, रोजलिन खान ने खोला राज
Hina Khan Breast Cancer: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने पिछले साल 2023 में अपने ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली कीमोथेरेपी की वीडियो शेयर की थी। लेकिन अब एक्ट्रेस और कैंसर सर्वाइवर रोजलिन खान ने हिना पर डॉक्टर को रिश्वत देने के आरोप लगाए हैं।
अभिनेत्री रोज़लिन खान ने हिना खान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि हिना खान ने अपने डॉक्टर, डॉ. मंदार नाडकर्णी को पैसे देकर अपने कैंसर इलाज की जानकारी गुप्त रखने के लिए मजबूर किया है।

NDTV से एक खास बातचीत में रोज़लिन ने कहा, "यह हैरान करने वाली बात है कि डॉ. मंदार नाडकर्णी, जिन्होंने मेरा इलाज भी किया था, इस मुद्दे पर खुलकर बात क्यों नहीं कर रहे। एक डॉक्टर के तौर पर उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वह कैंसर मरीजों को सही जानकारी दें ताकि दुनिया भर के मरीजों को गलत जानकारी न मिले। मुझे समझ में नहीं आता कि वह चुप क्यों हैं। हो सकता है कि हिना खान ने उन्हें चुप रहने के लिए पैसे दिए हों। यह बहुत दुखद है, खासकर एक कैंसर सर्वाइवर के तौर पर।"
ये भी पढ़ें: Hina Khan: कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने अपने रिलेशनशिप को लेकर लोगों को दिया ऐसा जवाब, चौंक जाएंगे आप
रोजलिन खान ने आगे कहा, "यह कुछ गड़बड़ है कि क्यों डॉ. नाडकर्णी चुप हैं। यह उनके पेशे पर भी सवाल उठाता है। हिना खान ने खुद कहा था कि सर्जरी 7 से 8 घंटे चलेगी, लेकिन वह 15 घंटे चली, जो दूसरे कैंसर मरीजों और डॉक्टरों के लिए चिंता का विषय बन गया है। हिना इस बारे में क्यों नहीं साफ करतीं? क्यों डॉक्टर चुप हैं? क्यों हिना मीडिया से इस मुद्दे पर बात करने से बच रही हैं, और अस्पताल के स्टाफ ने भी इस मामले पर कुछ नहीं कहा?"
रोज़लिन ने यह भी दावा किया कि हिना अपने कैंसर को लेकर झूठ बोल रही हैं। उन्होंने कहा, "हिना के मुंह से एक झूठ निकला है, और उस झूठ को छुपाने के लिए न जाने कितने और झूठ बोले जाएंगे या कौन गायब हो जाएगा।"
आपको बता दें कि, रोज़लिन जो खुद स्टेज 4 कैंसर सर्वाइवर हैं, उन्होंने हिना खान की कैंसर यात्रा की सच्चाई पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हिना की कहानी में कुछ गड़बड़ हैं और उन्हें अपने इलाज के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए।
रोज़लिन ने पहले भी हिना पर आरोप लगाया था कि वह अपनी कैंसर की बीमारी को पब्लिसिटी के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। वह अपने पैसे और मीडिया प्रभाव का इस्तेमाल करके अपनी कैंसर यात्रा को खूब प्रचारित करा रही हैं। रोजलिन ने किस आधार पर ये आरोप लगाए इसको लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। वहीं हिना खान ने भी उनके आरोपों पर चुप्पी साधी हुई है।
ये भी पढ़ें: Hina Khan: कैंसर से जूझ रहीं हिना खान का जानलेवा बीमारी को लेकर शॉकिंग बयान, कहा- मैं दर्द में हूं, मुझे बचाओ












Click it and Unblock the Notifications