Hina Khan: कैंसर से जूझ रहीं हिना खान का जानलेवा बीमारी को लेकर शॉकिंग बयान, कहा- मैं दर्द में हूं, मुझे बचाओ
Hina Khan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान पिछले एक साल से काफी दर्द से गुजर रही हैं। साल 2024 में हिना खान को पता चला था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। इस खबर ने उन्हें बुरी तरह से तोड़कर रखा दिया था।
हिना खान की दर्दभरी जर्नी
हिना खान ने अपनी बीमारी की इस दर्दभरी जर्नी को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद अपनी आपबीती बताई और खुलासा किया है कि उन्होंने इस जानलेवा बीमारी में क्या-क्या झेला है।

हिना खान ने लोगों का सुनाई आपबीती
-हिना खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने कैंसर के दौरान बहुत कुछ झेला है। उन्होंने कहा- गृहलक्ष्मी वेब सीरीज का लास्ट एपिसोड शूट कर रही थी तो पता चला कि मुझे कैंसर हुआ है।मैं आप सबको बताऊंगी कि मैंने क्या-क्या फेस किया है।
-हिना खान ने कहा- कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित होने के बाद मेरे साथ क्या-क्या हुआ और मैंने कितना दर्द झेला, ये सब मैं आपके साथ शेयर करूंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि आपको अंदाजा भी नहीं है कि मेरे साथ क्या-क्या हुआ और मैंने उससे कैसे स्ट्रेंथ ली और कैसे ये लड़ाई लड़ी है।
-हिना खान ने कहा- जब मेरे साथ इतना कुछ अच्छा हुआ तो मैंने नहीं बोला कि सिर्फ मैं ही क्यों तो अब बुरा होने पर कैसे बोलूं। बॉडी के बैड सेल्स को बॉडी के गुड सेल्स में मार देते हैं। लेकिन मेरे शरीर में ऐसा नहीं हुआ। मेरे मन में बार बार ये ख्याल आया कि मैं दर्द में हूं, मुझे बचाओ।
-हिना खान ने आगे कहा- दवाइयां भी आपको सही नहीं कर सकती जितना गुड सेल्स कर देते हैं। अगर आप गुड सेल्स को एक्टिवेट करते हैं तो बेड सेल्स अपने आप ही मर जाते हैं। पर इन सबमें मुझे बहुत दर्द हुआ। मैंने खूब दर्द सहा है।
हिना खान का कमबैक
हिना खान के लिए साल 2024 काफी मुश्किलों से भरा था। हालांकि अब वह ठीक हैं और उनका इलाज चल रहा है। वह कैंसर की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वहीं इस साल की शुरुआत में ही हिना खान ने कमबैक किया है। हिना खान इस समय 'गृहलक्ष्मी' वेब सीरीज में नजर आ रही हैं। लोग उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications