Himanshi Khurana अस्पताल में हुईं एडमिट, लेकिन इस हरकत को देख फैंस ने किया ट्रोल
Himanshi Khurana hospitalized: पंजाबी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना ने अस्पताल में एडमिट हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर फैंस की टेंशन बढ़ा दी। इस तस्वीर में उनके हाथ में कैन्युला लगा हुआ था, जिससे फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर करने लगे। हालांकि, एक्ट्रेस को क्या हुआ इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी।
हिमांशी खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर अस्पताल गाउन में शेयर की थी। उन्होंने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, "कोई भी बात हो, अब मैं शांत नहीं बैठ सकती क्योंकि @mooicosmeticsofficial बहुत जल्द आने वाला है।" हैरानी की बात ये है कि अस्पताल के बेड में बैठकर भी हिमांशी काफी चिल मोड में दिखीं।

फोटोज में देखा जा सकता है कि उन्होंने अस्पताल के बेड पर बैठकर मेकअप किया और नए मेकअप ब्रांड "Mooi Cosmetics" के लॉन्च को लेकर अपनी उत्सुकता जताई। तस्वीरों में एक्ट्रेस को इस तरह से मेकअप करता देख फैंस अपना माथा पीटने लगे।
ये भी पढ़ें: Asim Riaz मिस्ट्री गर्ल के साथ हुए रोमांटिक, बौखलाई Ex GF हिमांशी खुराना, कहा- 'अगर मैं चुप हूं तो..'
कुछ फैंस ने तुरंत कमेंट्स सेक्शन में जाकर उन्हें जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दीं। एक फैन ने लिखा, "जल्द ठीक हो जाइए," वहीं दूसरे फैन ने लिखा, "आप बहुत मजबूत हैं। इतनी तेज बुखार होने के बावजूद आपने पूरा दिन शूट किया। आप पर हमें गर्व है, HK।" हालांकि कुछ यूजर्स ने हिमांशी को बुरी तरह ट्रोल किया। एक ने लिखा, तबियत खराब है फिर भी मेकअप करना है। अन्य यूजर ने लिखा, 'कुछ भी हो जाए लड़कियों की लिपस्टिक नहीं छुटती है।' एक ने लिखा, 'ये मेकअप करने की कोई जगह है।'
हिमांशी खुराना ने अब तक अपनी सेहत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं। एक अलग इंस्टाग्राम स्टोरी में, हिमांशी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अस्पताल में विजिटर्स से मिलती हुई नजर आईं।
हिमांशी खुराना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 16 साल की उम्र में मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी और मिस लुधियाना का टाइटल जीता था। उन्होंने पंजाबी सिनेमा में अपनी शुरुआत फिल्म "सड्डा हक" से की। उनके बॉलीवुड डेब्यू की फिल्म "जीत लेंगे जहां" (2012) थी। इसके बाद उन्होंने पंजाबी फिल्म "लेदर लाइफ" में अमन ढिल्लों के साथ लीड रोल किया और 2015 की फिल्म "2 बोल" में भी मुख्य भूमिका निभाई। हिमांशी को बिग बॉस 13 में भाग लेने के बाद खास पहचान मिली। पिछले साल उन्होंने अपने लंबे समय तक के बॉयफ्रेंड आसिम रियाज से ब्रेकअप को लेकर भी खबरें बनाई थीं।
ये भी पढ़ें: Himanshi Khurana के पिता हुए गिरफ्तार, तहसीलदार के साथ की बदतमीजी, जानें क्या है पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications