Asim Riaz मिस्ट्री गर्ल के साथ हुए रोमांटिक, बौखलाई Ex GF हिमांशी खुराना, कहा- 'अगर मैं चुप हूं तो..'
Himanshi Khurana Asim Riaz: बिग-बॉस 13 की जोड़ी आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने शो खत्म होने के बाद भी सालों तक एक दूसरे को डेट किया। लेकिन इस प्यार के लिए उन्होंने अपने धर्म की खातिर कुर्बानी दे दी और इस रिश्ते को खत्म कर दिया।
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने खुद सोशल मीडिया पर अपने ब्रेकअप की जानकारी दी थी। हालांकि ब्रेकअप की खबरों के बाद भी दोनों आए दिन चर्चा में रहते हैं। हाल ही में आसिम रियाज ने एक मिस्ट्री गर्ल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने मूव ऑन करने का इशारा किया था।

आसिम रियाज की इस तस्वीर में भले ही मिस्ट्री गर्ल का चेहरा नजर नहीं आया लेकिन बातों पोस्ट में उन्होंने मूव ऑन करने की बात कही थी। जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि आसिम अब हिमांशी के बाद किसी और को डेट कर रहे हैं। अब इस पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशा ने अपना रिएक्शन दिया है।
हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज का नाम लिए बिना एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि, 'सच्चाई ये है कि अगर मैं चुप हूं इसका मतलब य नहीं है कि मेरे पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है।' हिमांशी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'चुप रहना खाली नहीं है बल्कि ये एक अपने आप में जवाब है।'
दरअसल, हाल ही में आसिम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लड़की के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह उनके कंधे पर सर रखे नजर आई। हालांकि इस तस्वीर में दोनों का चेहरा नहीं दिखाई दिया। इस फोटो को शेयर करते हुए आसिम ने कैप्शन पर लिखा, 'जिंदगी चलती रहती है।' आसिम का ये पोस्ट काफी वायरल हुआ था वहीं इस तस्वीर को देखकर फैंस काफी हैरान थे।












Click it and Unblock the Notifications