Himanshi Khurana के पिता हुए गिरफ्तार, तहसीलदार के साथ की बदतमीजी, जानें क्या है पूरा मामला
Himanshi Khurana: पंजाबी सिनेमा और बिग बॉस 13 से फेम हासिल कर चुकीं हिमांशी खुराना के लिए मुसीबत बढ़ गई। हाल ही में पुलिस ने उनके पिता को गिरफ्तार कर लिया। पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना के पिता कुलदीप खुराना को फिल्लौर कोर्ट द्वारा पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, हिमांशी खुराना के पिता गोराया में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक नायब तहसीलदार को मारपीट और गाली-गलौच करने के आरोप में गिरफ्तार हुए हैं। पीटीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना पांच महीने पहले हुई थी, जब लोकसभा चुनाव के दौरान गोरिया में एक शिकायत दर्ज की गई थी।

हिमांशी खुराना के पिता के खिलाफ नायब तहसीलदार जगपाल सिंह द्वारा शिकायत की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि कुलदीप खुराना ने सरकारी कार्य में लगे अधिकारी को रोका और गाली-गालौच किया। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने शारीरिक हमला भी किया। इस घटना का वीडियो एक स्टाफ सदस्य द्वारा कैप्चर किया गया था, जो अधिकारी के साथ था, और यह कोर्ट में सबूत के रूप में पेश किया गया।
अब कोर्ट ने इस मामले पर अपना फैसला सुनाया, जिसके बाद कुलदीप खुराना की गिरफ्तारी हुई। गुरियाना पुलिस स्टेशन के SHO पलविंदर सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि इन आरोपों में सरकारी अधिकारी के कार्य में विघ्न डालने का मामला शामिल है।
इसके अलावा, रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि कुलदीप गिरफ्तारी से बचने के लिए लुधियाना में कई पुलिस छापों से बच रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और फिर उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। वे इस समय कपूरथला जेल में हैं। फिलहाल पंजाब पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है। हालांकि, इस मामले में अब तक हिमांशी खुराना या उनके परिवार का कोई बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications