Ganesh Puja 2022: मनीष पॉल की वायरल हुई बेटी संग फोटो, हैरान लोग बोले-'क्या बचपन में हुई थी इसकी शादी?'
मुंबई, 02 सितंबर। पूरे देश में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है, 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूम-धूम से मनाया गया है। इस दौरान कई सेलिब्रेटियों ने अपने घर में बप्पा की स्थापना भी की थी औैर उसके बाद उनका विसर्जन भी किया। टीवी के मशहूर होस्ट और अभिनेता मनीष पॉल के भी घर गणपति विराजे थे। मनीष और उनके पूरे परिवार ने बड़े ही जोश के साथ भगवान गणेश का स्वागत अपने घर पर किया था। इस दौरान कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

लोगों ने पूछा- 'क्या ये सच में मनीष पॉल की बेटी है?'
जिनमें से एक तस्वीर में मनीष पॉल अपनी बेटी सायशा पॉल के साथ नजर आ रहे थे, जिन्हें देखकर यूजर्स हैरान रह गए क्योंकि सायशा की उम्र देखकर हर कोई चौंक गया और लोग अचरज में पूछ बैठे कि क्या ये सच में मनीष पॉल की बेटी है? तो किसी ने कहा-यकीन नहीं होता कि मनीष इतनी बड़ी बेटी के पिता हैं?

'क्या मनीष की शादी बचपन में हुई थी?'
तो वहीं कुछ लोग सायशा की खूबसूरती पर फिदा हो गए तो किसी ने लिखा: "मुझे लगा कि वह उसकी बहन है।" तो किसी ने मजाकिया अंदाज में पूछा -'क्या मनीष की शादी बचपन में हुई थी?' देखते ही देखते ही मनीष पॉल और उनकी बेटी सोशल मीडिया पर छा गए और लोग उनकी उम्र पर बातें करने लगे।

मनीष पॉल एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं
आपको बता दें कि मनीष पॉल टीवी के लोकप्रिय होस्ट में से एक हैं। वो बहुत अच्छे सिंगर और डांसर भी हैं। उन्होंने कई रियलिटी शो को होस्ट भी किया है औऱ अक्सर वो शोज में अभिनेत्रियों और प्रतियोगियों संग मस्ती करते भी नजर आते हैं। मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले मनीष पॉल एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने दिल्ली विवि से ही स्नातक किया है।

दो बच्चों के पिता हैं मनीष पॉल
उनकी शादी बंगाली बाला संयुक्ता पॉल से हुई है, दोनों स्कूल के साथी रहे हैं, दोनों कब एक-दूसरे से प्यार करने लगे, ये दोनों को पता ही नहीं चला। घरवालों की मर्जी और लंबे रिलेशनशिप के बाद मनीष-संयुक्ता ने साल 2007 में शादी कर ली। इस शादी से दोनों को दो बच्चे हैं। उनकी 2011 में पहले बेटी हुई और साल 2016 में दोनों बेटे के मां-बाप बने। आमतौर पर मनीष पॉल का परिवार मीडिया इवेंट में कम ही दिखाई पड़ता है,इसलिए जब गणेश पूजा के दौरान उनकी बेटी दिखीं तो लोग हैरान रह गए।
जी-सिने अवार्ड से भी सम्मानित मनीष पॉल
मालूम हो कि मनीष ने अपने करियर की शुरुआत RJ के तौर पर की थी लेकिन उनकी टीवी जर्नी शो 'घोस्ट बना दोस्त' से शुरु हुई थी लेकिन मनीष को टीवी इंडस्ट्री में पहचान बतौर जीटीवी के शो 'सारे गा मा पा छोटे उस्ताद' से मिली। इसके बाद उन्होंने' DID लिल चैंप्स', 'झलक दिखला जा' के कई सीजन होस्ट किए हैं। मनीष पॉल की बेहतरीन होस्टिंग के लिए उन्हें 2011 में जी-सिने अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने 'मिकी वायरस' और 'हिचकी' जैसी फिल्मों में अभिनय भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications