कार्तिक आर्यन की मां ने जीती कैंसर से जंग, भावुक एक्टर ने कहा-'मेरी मां Real Fighter'
नई दिल्ली, 25 फरवरी। बॉलीवुड के डैशिंग स्टार कार्तिक आर्यन का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बना हुआ है। इस वीडियो में कार्तिक अपनी मम्मी के बारे में बातें कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने पहली बार ये बात लोगों से कहीं कि 'उनकी मां पिछले चार साल से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं लेकिन ईश्नर की कृपा, डॉक्टरों की मदद और मां की दृढ़ इच्छाशक्ति से वो आज पूरी तरह से ठीक हो गई हैं।' उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो कि किसी प्रोग्राम का है , जिसमें कार्तिक की मां माला तिवारी स्टेज पर कुछ लोगों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

उस वक्त को भुलाया नहीं जा सकता...
वीडियो में कार्तिक स्टेज पर अपनी मां की बात करते हुए एकदम से भावुक हो जाते हैं।उनकी आंखें भर आती हैं और गला भरा आता है, वो अपनी बात कहते-कहते एकदम से रूक जाते हैं। फिर थोड़ी देर बाद वो अपनी बात पूरी करते हैं। वो कहते हैं कि उस वक्त को भुलाया नहीं जा सकता, कि कैसे मैंने और मेरे परिवार ने खुद को संभाला था लेकिन मुझे गर्व है अपनी मां पर, वो एक सच्ची फाइटर हैं, उनकी इच्छा शक्ति ने ही हमें उस मुश्किल वक्त में हिम्मत दी।

'हमारे लिए बहुत ही भावुक पल था'
कार्तिक ने आगे कहा कि 'डॉक्टर्स इस प्रोसीजर में शामिल हुए, जिस तरीके से सब बात करते हैं, पेशेंट्स के साथ रहते हैं उनका हौंसला बढ़ाते हैं, तो वो हमारे लिए बहुत ही भावुक पल था।'
ये यात्रा बहुत कठिन रही लेकिन...
कार्तिक ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें कैप्शन लिखते हुए कहा है कि'chemotherapy sessions से लेकर आज इस स्टेज पर डांस करने तक, ये यात्रा बहुत कठिन रही लेकिन उनकी सकारात्मकता, दृढ़ता और निडरता हमेशा उनके साथ आगे बढ़ती रही है।'

'मेरी मॉम ने से लड़ाई लड़ी और जीती'
'आज मैं बहुत गर्व के साथ कह सकता हूं कि मेरी मॉम ने से लड़ाई लड़ी और जीती, वो एक विजेता हैं। उनकी वजह से हम सब स्ट्रॉन्ग फील करते हैं. मम्मी मैं आप पर बहुत गर्व करता हूं, मुझे आप पर बहुत गर्व है मां और मैं उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं जो इस जंग में हार गए या जो इस जंग को जीतने की कोशिश कर रहे हैं।'
कार्तिक की पोस्ट वायरल
युवा दिलों की धड़कन कार्तिक आर्यन के व्रकफ्रंट की बातें करें तो वो बहुत. जल्द 'भूल भुलैया 2' में दिखाई पड़ेंगे। इसके बाद वह 'शहजादा', 'फ्रेडी' और 'कैप्टन इंडिया' जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। कार्तिक के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल कार्तिक की ये पोस्ट वायरल हो रही है और लोग जमकर उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications