Delhi Car Blast: इस खूबसूरत अभिनेत्री ने दिल्ली धमाके में खोई फ्रेंड, कहा-'एक देवी क्रूर हमले की शिकार'
Delhi Car Blast: मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनीं पायल घोष एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, वजह इस बार किसी पर आरोप या बयानबाजी नहीं है बल्कि एक दर्द है जो कि उन्होंने शेयर किया है। दरअसल सोमवार को हुए दिल्ली ब्लास्ट में जो लोग मौत का शिकार हुए हैं, उनमे से एक उनकी दोस्त थी, जिसकी मौत ने उन्हें अंदर तक हिला दिया है।
बालीबुड बबल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'उनकी स्कूल फ्रेंड का नाम सुनीता मिश्रा था, जिससे एक हफ्ते पहले ही उनकी बात हुई थी, वो दिल्ली बम धमाके की शिकार हो गई। वो सिर्फ मेरी दोस्त नहीं थी, बल्कि मेरी फैमिली थी, वो हमेशा खुश रहती थी और लोगों को खुश किए रहती थी।

'वो बहुत ज्यादा सकारात्मक थी,हम कभी सोच भी नहीं सकते थे कि वो इस तरह से हमें छोड़कर चली जाएगी, एक देवी की तरह प्यारी सी लड़की एक क्रूर हमले कि शिकार हुई, जिसमें उसकी कोई गलती नहीं, मैं अंदर से हिली हुई हूं, समझ नहीं पा रही कि क्या कहूं।'
डॉ. उमर मोहम्मद हमले का मास्टर माइंड (Delhi Car Blast)
अभिनेत्री ने इस मुश्किल समय में पीड़ितों के परिवारों का समर्थन करने और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाने के लिए कड़े कदम उठाने का भी आग्रह किया। विस्फोट के संबंध में और जानकारी सामने आई है। कश्मीर के रहने वाले डॉ. उमर मोहम्मद को इस हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

घटना के समय वाहन में मौजूद था उमर
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वह घटना के समय वाहन में मौजूद था या अभी फरार है। अधिकारियों ने उसके परिवार को हिरासत में लिया है।
पुलवामा के तीन अन्य निवासियों से भी पूछताछ कर रही (Delhi Car Blast)
पुलिस इस मामले में पुलवामा के तीन अन्य निवासियों से भी पूछताछ कर रही है, जिनमें गुलाम अहमद मलिक का बेटा तारिक अहमद मलिक (ATM गार्ड), अब राशिद मीर का बेटा आमिर राशिद (वायरल इमेज में दिख रहा व्यक्ति, जो तारिक का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहा था) और अब राशिद मीर का बेटा उमर राशिद शामिल हैं।

कौन है पायल घोष? (Delhi Car Blast)
मालूम हो कि साउथ और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं पायल घोष ने बॉलीवुड में साल 2017 की फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' से कदम रखा था, वो अपने फैशन की वजह से भी लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली पायल ने ग्रेजुएशन स्कॉटिश चर्च कॉलेज से किया था। । 17 साल की उम्र में पायल घोष ने टेलीफिल्म Sharpe's Peril में काम किया था तो वहीं वो मशहूर शो 'साथ निभाना साथिया' में भी नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications