Delhi Bomb Blast: लखनऊ की शाहीन के बाद खुले आतंक के तार, नई कड़ी डॉ. परवेज अंसारी, अब तक कितने अरेस्ट?
Delhi Bomb Blast: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट ने पूरे देश को हिला दिया। सोमवार शाम 6:52 बजे गेट नंबर-1 के पार्किंग में खड़ी ह्यूंडई i20 कार में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हुए। लेकिन अब जांच में एक नया मोड़ आ गया है। लखनऊ की महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद से पूछताछ के बाद आतंक के तार खुल रहे हैं। शाहीन, जो फरीदाबाद के डॉक्टर मुजम्मिल शकील की गर्लफ्रेंड हैं, ने नई कड़ी के रूप में डॉक्टर परवेज अंसारी का नाम उगल दिया।
यूपी ATS, जम्मू-कश्मीर पुलिस और लखनऊ पुलिस ने मड़ियांव के IIM रोड पर परवेज के मकान पर और हुसैनगंज इलाके में छापेमारी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए 'जीरो टॉलरेंस' पॉलिसी के तहत 'इलाज' का ऐलान किया यानी अब सख्त कार्रवाई। यह JeM-AGuH के 'सफेदपोश' मॉड्यूल का विस्तार है, जिसमें अब तक 9 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। आइए, इस पूरी टाइमलाइन, गिरफ्तारियों और दिल्ली ब्लास्ट के कनेक्शन को विस्तार से समझते हैं, जो दिल्ली-NCR को निशाना बना रहा था....

Delhi Bomb Blast Timeline: 8 की मौत-20 घायल, कार में IED, CCTV से संदिग्ध डॉक्टर उमर नबी का चेहरा
सोमवार शाम 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट-1 पर खड़ी ह्यूंडई i20 कार (हरियाणा नंबर) में धमाका हुआ। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट IED से लग रहा है, कार के परखचे 50 मीटर दूर उड़े, आग की लपटें 20-25 फीट ऊंची रहीं। चिंगारी ने पास की तीन कारों को लपेट लिया। मौतें 8 हो गईं।
मंगलवार (11 नवंबर 2025) को CCTV फुटेज सामने आया कि कार में काला मास्क पहने संदिग्ध डॉक्टर मोहम्मद उमर नबी (पुलवामा का रहने वाला) दिखा। पुलिस सूत्र बताते हैं, 'उमर ने IED के साथ खुद को उड़ा लिया। DNA टेस्ट के लिए कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में उसकी मां और दो भाइयों को हिरासत में लिया।'
अब मेट्रो गेट-1/4 बंद, लाल किला 13 नवंबर तक सील कर दिया गया है। पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने भूटान दौरे से श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश प्रभावित परिवारों के साथ। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।'
Shaheen Shahid से पूछताछ: नई कड़ी Doctor Parvez Ansari, लखनऊ में छापेमारी, योगी का 'इलाज'
लखनऊ (Lucknow) की डॉक्टर शाहीन शाहिद (35-40 वर्ष, लालबाग निवासी) को 10 नवंबर फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। उसकी कार से AK-47, 83 कारतूस और IED सूटकेस मिले। पूछताछ में शाहीन ने डॉक्टर परवेज अंसारी (मड़ियांव, IIM रोड, मुतक्कीपुर) का नाम लिया, जो फंडिंग और लॉजिस्टिक्स संभालता था। यूपी ATS, J&K पुलिस और लखनऊ पुलिस ने मंगलवार सुबह परवेज के मकान पर छापेमारी की। मीडिया में सामने आयाकि परवेज अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े थे, शाहीन की तरह।
योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने संज्ञान लिया, 'आतंकवाद के डॉक्टरों का 'इलाज' होगा। परवेज को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। यह मॉड्यूल JeM-AGuH का 'व्हाइट कॉलर' नेटवर्क है- डॉक्टर्स से फंडिंग, IED सप्लाई।
Delhi Bomb Blast Arrested Timeline: अब तक कितने डॉक्टर-इमाम, कब-कहां से कौन गिरफ्तार?
19 अक्टूबर को श्रीनगर नौगाम JeM पोस्टर से शुरू हुई जांच (FIR 162/2025, UAPA के तहत) में J&K पुलिस ने मल्टी-स्टेट ऑपरेशन चलाया। कई गिरफ्तारियां इन 11 दिनों में हुईं, आइए जानते पूरी टाइमलाइन...
| क्रमांक | तारीख | केस विवरण | गिरफ्तार व्यक्ति/संख्या | डॉक्टर? | स्थिति (हिरासत/जेल) |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 30 अक्टूबर 2025 | लुधियाना ग्रेनेड केस: ISI पाइपलाइन से ग्रेनेड अमृतसर से लुधियाना लाने का प्लॉट। सब्जी मंडी के पास शिवपुरी चौक पर गश्त के दौरान चीनी हैंड ग्रेनेड बरामद। कुलदीप सिंह पकड़ा, शेखर भागा। जेल से निर्देश (रमनीक और परविंदर कैदी)। | 1 (कुलदीप सिंह) + 2 कैदी (रमनीक सिंह, परविंदर सिंह) = 3 | नहीं | अरेस्ट, UAPA लगाया। ग्रेनेड चहत्त पूजा पर फोड़ने की साजिश। |
| 2 | 7 नवंबर 2025 | गुजरात ATS केस: हैदराबाद के डॉ. अहमद मोहियुद्दीन सैयद को अडालज के पास 2 ग्लॉक पिस्तौल, बेरेटा पिस्तौल, 30 कारतूस, 4 लीटर कास्टर ऑयल (रिसिन पॉइजन बनाने के लिए) के साथ पकड़ा। हैंडलर अबू खदीजा (अफगानिस्तान, ISKP)। | 1 (डॉ. सैयद) | हाँ | 17 नवंबर तक ATS हिरासत। रिसिन से बड़े हमले की साजिश। |
| 3 | 7 नवंबर 2025 | J&K पुलिस केस: सहारनपुर से डॉ. आदिल अहमद राथर (MBBS) गिरफ्तार। अनंतनाग मेडिकल कॉलेज से AK-47 बरामद। JeM पोस्टर चस्पा करने का आरोप। | 1 (डॉ. आदिल अहमद) | हाँ | अरेस्ट, पूछताछ जारी। पिछले संबंधों की जांच। |
| 4 | 7-9 नवंबर 2025 | गुजरात ATS अपडेट: UP के आजाद सुलेमान शेख (बनासकांठा) और मोहम्मद सुहैल (हथियार सप्लाई) गिरफ्तार। दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद में रेकी। | 2 | नहीं | अरेस्ट। हथियार राजस्थान से खरीदे। |
| 5 | 7 नवंबर 2025 | J&K अपडेट: डॉ. आदिल के बयान पर पुलवामा के डॉ. मुजम्मिल शकील/गनई गिरफ्तार। फरीदाबाद (हरियाणा) में 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट, AK-47, पिस्तौलें, टाइमर बरामद। | 1 (डॉ. मुजम्मिल) | हाँ | गिरफ्तार। JeM लिंक, व्हाइट-कॉलर टेरर। |
| 6 | 10 नवंबर 2025 | J&K अपडेट: श्रीनगर (नौगाम) से 3 (आरिफ निसार डार उर्फ साहिल - पोस्टर/रेडिकलाइजेशन; यासिर-उल-अशरफ - फंड/कम्युनिकेशन; मकसूद अहमद डार उर्फ शाहिद - IED/हथियार)। शोपियां से मौलवी इरफान अहमद (भर्ती)। गंदेरबल से जमीर अहमद अहंगर (लॉजिस्टिक्स)। पुलवामा से डॉ. मुजम्मिल अहमद गनी (फंडिंग)। कुलगाम से डॉ. अदील (IED)। | 7 (कुल J&K मॉड्यूल में 8, लेकिन डॉ. आदिल/मुजम्मिल पहले से) | 2 (डॉ. मुजम्मिल गनी, डॉ. अदील) | गिरफ्तार। 2,900 किलो IED मटेरियल बरामद। |
| 7 | 10 नवंबर 2025 | J&K अपडेट: लखनऊ की डॉ. शाहीन शाहिद गिरफ्तार। फरीदाबाद से AK क्रिंकोव राइफल, पिस्तौल, कारतूस बरामद। | 1 | हाँ | गिरफ्तार, श्रीनगर ले जाई गई। |
ये भी पढ़ें- Delhi Blast: ब्लास्ट से 4 मिनट पहले इस मस्जिद के पास 3 घंटे खड़ी थी कार, खुलासे से सनसनी
-
TN Election 2026: कमल हासन की पार्टी चुनावी मैदान से बाहर, विधानसभा चुनाव में किसके साथ खड़ी है MNM? -
Kal Ka Mausam: 7 दिन तक बारिश-बर्फबारी का IMD Alert, क्या Delhi-UP में गिरेगा पानी? पहाड़ी इलाकों का मौसम कैसा -
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
'नहीं तो यूपी, बिहार की एस्प्रेस ट्रेनों को रोक देंगे', राज ठाकरे MNS ने आखिर क्यों दी ये धमकी? -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
UP News: 'बस 11 MLA चाहिए, फिर Muslim एनकाउंटर के बदले Encounter', भड़काऊ बयानबाजी वाले Shaukat Ali कौन हैं? -
Nitish Kumar निर्विरोध JDU के अध्यक्ष चुने गए, फिर मिली पार्टी की कमान, कब मिला था पहली बार ये पद? -
धामी सरकार के 4 साल: सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, 3.76 लाख करोड़ निवेश, 30 हजार नौकरी, देहरादून का होगा कायाकल्प -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप












Click it and Unblock the Notifications