बहुत बदल गई है बॉलीवुड की 'दामिनी', मीनाक्षी शेषाद्रि के नए लुक पर लोगों ने कहा- कुछ लेती क्यों नहीं?

मुंबई, 22 फरवरी। बॉलीवुड की दामिनी और 80-90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। वजह है उनकी लेटेस्ट तस्वीर, जो कि खुद अभिनेत्री ने ही सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शेयर की गई तस्वीर में मीनाक्षी की आंखों पर चश्मा है और उनके बाल काफी छोटे हो गए हैं। हालांकि उनके चेहरे पर पुरानी वाली रौनक है लेकिन चेहरे पर उम्र का भी असर देखा जा रहा है।

बहुत बदल गई है बॉलीवुड की 'दामिनी'

बहुत बदल गई है बॉलीवुड की 'दामिनी'

मीनाक्षी अपनी लेटेस्ट तस्वीर में काफी दुबली भी नजर आ रही हैं।हालांकि मीनाक्षी के फैंस तो उनकी लेटेस्ट फोटो देखकर बहुत ज्यादा खुश हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी यूजर्स उन्हें पहचान नहीं पाए। तो वहीं कुछ लोगों ने उनके लुक पर काफी भद्दे कमेंट्स भी कर डाले हैं।

 'ये क्या हाल बना रक्खा है?

'ये क्या हाल बना रक्खा है?

एक यूजर ने लिखा है कि 'ये क्या हाल बना रक्खा है? कुछ लेते क्यूँ नही?' तो एक ने लिखा है कि 'लेकर ही ये हाल हुवा है। 🤣'। एक यूजर ने लिखा कि 'Vakta ne kiya kya hansi sitam hum rahe na hum please accept every thing in age'

 'सुंदरता की हदें पार कर दी थीं'

'सुंदरता की हदें पार कर दी थीं'

एक यूजर ने लिखा है, 'दामिनी में, कोर्ट रूम में, सुंदरता की हदें पार कर दी थी। वो कमाल था नारीचुत लुक का। माफ कीजिएगा, लेकिन आप लंबे बालों में बेहद खूबसूरत लगती थीं'। कुल मिलाकर इस वक्त मीनाक्षी शेषाद्रि सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीर को लेकर काफी चर्चित हैं।

जीता था मिस इंडिया का खिताब

गौरतलब है कि मात्र 17 साल की उम्र में Eve's Weekly मिस इंडिया का खिताब जीतने जाने वाली मीनाक्षी ने साल 1983 में फिल्म 'पेंटर बाबू' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन उन्हें पहचान मिली फिल्म 'हीरो' ( 1983) से, जिसमें उनके अपोजिट हीरो जैकी श्राफ थे। सुभाष घई द्वारा निर्देशित ये फिल्म बहुत बड़ी हिट थी और इसी वजह से मीनाक्षी को लोग सुभाष घई की डिस्कवरी मानते हैं।

इनवेस्टमेंट बैंकर Harish Mysore से की शादी

इसके बाद मीनाक्षी ने 'शहंशाह', 'घातक', 'घायल', 'दामिनी', 'घर हो तो ऐसा', 'आवारगी', 'स्वाती', 'जुर्म', 'मेरी जंग' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में और सभी सुपरस्टार के साथ में काम किया, उन्होंने हिंदी के अलावा साउथ की भी फिल्मों में धमाल मचाया, वो बहुत अच्छी डांसर भी है लेकिन साल 1995 में इन्होंने इनवेस्टमेंट बैंकर Harish Mysore से शादी कर ली और इस वक्त वो दो बच्चों और पति के साथ अमेरिका में सुखी जीवन बिता रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+