फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी थीं इस गंभीर बीमारी की शिकार, हुआ था गर्भपात, हाथ और जंघे पड़ गए थे काले

नई दिल्ली, 08 जून। बला की खूबसूरत और फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी आज 47 बरस की हो गई हैं। भले ही उम्र का आंकड़ा कुछ भी कहे लेकिन उनकी काया आज भी 16 से ज्यादा की नहीं लगती है। उनकी खूबसूरती को देखकर आज भी लोग उन्हें चांद से पर्दा करने को कहते हैं तो वहीं आज भी बहुतों का दिल उनका चेहरा पढ़ने के लिए मचलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाखों लोगों की 'धड़कन' शिल्पा जो आज एक फिटनेस आइकॉन हैं, वो कभी एक भंयकर बीमारी से ग्रसित थीं और जिसके कारण उनका चार महीने का गर्भपात भी हो गया था।

शिल्पा शेट्टी ने बयां किया था वो दर्द

शिल्पा शेट्टी ने बयां किया था वो दर्द

ये खुलासा खुद शिल्पा शेट्टी ने सोनी टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो SuperDancer Chapter 2 के एक शो में किया था। साल 2018 को प्रसारित हुए उस शो में फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन के लिए आई थीं। उस दौरान उन्होंने शो में मौजूद सभी जजों से सवाल किया था कि क्या आप लोगों की लाइफ में कभी कोई 'हिचकी' मूवेंट आया है, जिसने आपको हिलाकर रख दिया हो लेकिन आपने उसे फाइट की और उस दौर को पार कर गए हों।

शिल्पा शेट्टी ने रोंगटें खड़े कर देने वाला सच बताया

शिल्पा शेट्टी ने रोंगटें खड़े कर देने वाला सच बताया

इस पर शिल्पा शेट्टी ने रोंगटें खड़े कर देने वाला सच बताया था, जिसे सुनकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई थीं। शिल्पा ने बताया था कि 'मैं खुद को काफी यंग, फिट और हेल्दी समझती थी लेकिन आपको पता नहीं होता है कि आप अंदर ही अंदर किस रोग का सामना कर रहे हैं। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। जब मैंने और मेरे पति राज ने अपनी फैमिली करने का फैसला किया तो मैं कई बार की कोशिशों के बावजूद गर्भधारण नहीं कर पा रही थी, मुझे लगता था कि मैं बड़ी आसानी से कंसीव कर लूंगी लेकिन मेरे साथ दिक्कतें आ रही थीं।'

'चार महीने के अंदर ही मेरा गर्भपात हो गया'

'चार महीने के अंदर ही मेरा गर्भपात हो गया'

हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद मैंने कंसीव किया लेकिन चार महीने के अंदर ही मेरा गर्भपात हो गया। फिर मेरी टेस्ट रिपोर्ट आई, जिसमें मुझे पता चला कि मुझे एपीएलए नामक ऑटो-इम्यून डिजीज (एंटीफॉस्फोलिपिड सिंड्रोम) है।

मात्र दो प्रतिशत महिलाओं को होता है ये रोग

जो कि बहुत रेयर बीमारी है, मात्र दो प्रतिशत महिलाओं को ये होता है और इसकी वजह से महिलाओं को गर्भधारण करने में दिक्कत आती है और अगर वो गर्भधारण कर भी लें तो वो बच्चा अस्तित्व में आ जाए, वो बहुत ज्यादा मुश्किल होता है।

क्या अब मैं कभी मां बन पाऊंगी?

क्या अब मैं कभी मां बन पाऊंगी?

इस सच के सामने आने के बाद मैंने खुद से सवाल किया क्या अब मैं कभी मां बन पाऊंगी? ये मेरे लिए बहुत शॉकिंग था क्योंकि मैं खुद को काफी फिट समझती थी। फिर डॉक्टरों ने मुझसे कहा कि इस बार आप अगर प्रेग्नेंट हों तो आपको कुछ इंजेक्शन लेने होंगे।

प्रार्थनाएं ही हैं जो कभी बेकार नहीं जाती हैं

और इसके बाद जब मैं दोबारा गर्भवती हुई तो मैंने साढ़े सात महीने लगातार इंजेक्शन लिए, मैं बता नहीं सकती थी कि इस दौरान मेरे हाथ, मेरे जंघे सारे काले पड़ गए थे और ऊपर से ये डर कि क्या ये बच्चा सही सलामत दुनिया में आएगा? ने मुझे पूरी तरह से परेशान कर दिया था लेकिन मैंने अपने उस डर को अपनी सकारात्मक सोच से हरा दिया और उस वक्त मैंने खूब प्रार्थना की और आपको बता दें कि प्रार्थनाएं ही हैं जो कभी बेकार नहीं जाती हैं, इसके बाद मैंने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

'अब मैं किसी भी मुसीबत का सामना करने को तैयार हूं'

इसके बाद शिल्पा ने अधरों पर हंसी और आंखों में आंसू लिए बोला कि कि 'आज मुझे लगता है कि अगर मैंने जीवन की उस हिचकी को पार कर लिया तो अब मैं किसी भी मुसीबत का सामना करने को तैयार हूं।'

दो बच्चों की मां हैं शिल्पा शेट्टी

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी इस वक्त दो बच्चों की मां हैं। उनके बेटे का नाम वियान है, जिसको उन्होंने खुद जन्म दिया है इसके बाद वो सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी थीं, जिसका नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा है, वो इस वक्त दो साल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+