Bipasha Basu: फिल्मों से दूरी बनाकर भी करोड़ों कमाती हैं बिपाशा बसु, जीती हैं लग्जरी लाइफ, जानें नेटवर्थ
Bipasha Basu Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु भले ही अब फिल्मों से दूर हैं, लेकिन एक वक्त था जब बॉलीवुड में उनका सिक्का चलता था। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज यानी 7 जनवरी को बिपाशा अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस की कुल कितनी नेटवर्थ है।
बिपाशा ने फिल्मों से बना ली दूरी
बिपाशा बसु को आखिरी बार फिल्म अलोन में देखा गया था, जो कि साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली। बिपाशा ने फिर हमेशा के लिए फिल्मों से दूरी बना ली। लेकिन बावजूद इसके वह करोड़ों में कमाई कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद वेट गेन पर ट्रोल करने वालों को Bipasha Basu ने दिया करारा जवाब, कहा- 'कृप्या मुझे ट्रोल..'
बिपाशा बसु की कल नेटवर्थ
रिपोर्ट्स की मानें तो बिपाशा बसु की कुल संपत्ति 113 करोड़ है। वहीं मुंबई में एक्ट्रेस का एक अपार्टमेंट है, जिसकी कुल कीमत 16 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा कोलकाता में भी उनका आलीशान घर है। बिपाशा भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अब भी कई ब्रैंड्स से तगड़ी कमाई करती हैं। जानकारी के मुताबिक, बिपाशा एक विज्ञापन के लिए 2 करोड़ रुपए वसूलती हैं।
बिपाशा का कार कलेक्शन
बिपाशा बसु लग्जरी लाइफ जीती हैं, उन्हें महंगी गाड़ियों का भी शौंक है। एक्ट्रेस के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास फॉक्सवैगन बीटल और टोयोटा फॉच्यूर्नर जैसे कारें हैं। जिसकी कीमत लगभग 40 लाख के आसपास बताई जाती है। हाल ही में उन्होंने ऑडी क्यू 7 खरीदी थी, जिसकी कीमत 1 करोड़ है।
साल 2022 में बेटी का किया स्वागत
फिलहाल बिपाशा बसु अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं। करण सिंह ग्रोवर से शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री से पूरी तरह दूरी बना ली। साल 2022 में बिपाशा और करण ने अपनी बेटी देवी का स्वागत किया था। सोशल मीडिया पर आए दिन एक्ट्रेस अपनी लाडली की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
ये भी पढ़ें: 'मुझे वेट लॉस तो करने दो', जिम के बाहर नो-मेकअप लुक में स्पॉट हुई Bipasha Basu, पैपराजी को देख छूटी हंसी












Click it and Unblock the Notifications