डिलीवरी के बाद वेट गेन पर ट्रोल करने वालों को Bipasha Basu ने दिया करारा जवाब, कहा- 'कृप्या मुझे ट्रोल..'

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु की बेटी देवी का जबसे जन्म हुआ है एक्ट्रेस का काफी ज्यादा वेट गेन हो चुका है। जिसको लेकर वह आए दिन ट्रोल होती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को इसका करारा जवाब दिया।

Bipasha Basu Weight Gain: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने इन दिनों अपनी फिल्मों से ब्रेक लिया है। वह फिलहाल अपनी बेटी देवी की परवरिश में बिजी हैं। पिछले साल 12 नवंबर 2022 को उसका जन्म हुआ था। बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर अक्सर देवी के साथ स्पॉट किए जाते हैं।

जब से बिपाशा बसु की बेटी देवी उनकी जिंदगी में आ हैं तब से एक्ट्रेस अपने बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। कई बार सोशल मीडिया पर नेटिजेन्स ने उन्हें इसके लिए खूब खरी खोटी भी सुनाई। अब इसको लेकर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया और ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी। वहीं करण सिंह ग्रोवर ने भी इस मामले में काफी कुछ कहा।

Bipasha Basu

हाल ही में NEWS 18 को दिए इंटरव्यू में बिपाशा बसु ने अपने बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मैं ट्रोल करने वालों से यही कहना चाहूंगी कि प्लीज आप ट्रोलिंग करते रहें। यह एकदम सही है क्योंकि मैं जरा भी परेशान नहीं हूं।' इसके अलावा उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने कहा कि, 'जब तक वो झेल रहे हैं, तब तक यह ठीक है।'

बिपाशा बसु ने आगे कहा कि, 'जब भी देवी आंखे खोलती है या बंद करती है मैं सबसे पहले उसी को देखती हूं। क्योंकि मेरे लिए अब पहले नंबर पर वही है। मैं जब भी घर से बाहर निकलती हूं तो हमेशा घर तुरंत वापस जाने का मन करता हैं क्योंकि मैं ज्यादा से ज्यादा उसके साथ वक्त बीताना चाहती हूं।' बता दें कि बिपाशा बसु अक्सर अपनी बेटी देवी के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

बता दें कि, प्रेग्नेंसी के बाद से बिपाशा के लुक में काफी बदलाव देखने को मिले। एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेंशन देख फैंस काफी हैरान हैं। हमेशा से स्लिम दिखने वाली बिपाशा का यूं बढ़ता हुआ वजन फैंस को पसंद नहीं आ रहा। इसके अलावा बिपाशा ने अपने हेयरस्टाइल और लुक्स में भी काफी बदलाव किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+