Jyoti Singh: 'तू चिंता ना करा, जीत तोहरे होई', बुजुर्ग महिला से लिपटकर रोई ज्योति सिंह, क्या बदलेगी तस्वीर?
Jyoti Singh: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है, हर दल चुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा रहा है तो वहीं रोहतास जिले की काराकाट विधानसभा सीट (संख्या 213) ज्योति सिंह की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। वो यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं और लोगों से मिल रही हैं, उनका सुख-दुख जान रही हैं तो वहीं अपना गम भी शेयर कर रही हैं।
सुपर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसंमें वो एक बुजुर्ग महिला के गले लगकर रोती दिख रही हैं। वो महिला भी आंखों में आंसू लेकर बोल रही है, 'तू चिंता ना करा, जीत तोहरे होई, हम सब साथ हई तोहरे।'

इसके बाद वो महिला बोलती हैं कि 'इस बेटी का समर्थन ना करेंगे तो फिर किसका करेंगे, हमारी भी तो बेटी हैं, वैसने ईहो है, इसलिए हमरा पूरा समर्थन इस बेटी के साथ है।'
कई वीडियो और रील सोशल मीडिया पर वायरल (Jyoti Singh)
ज्योति सिंह के ऐसे कई वीडियो और रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, अब ये प्रेम और भावुकता वोट में बदलेंगे या नहीं ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि ज्योति सिंह के चुनावी रण में उतरने से यहां की लड़ाई रोचक हो गई है। आपको बता दें कि इसी क्षेत्र से ज्योति सिंह के पति पवन सिंह लोकसभा चुनाव लड़े थे लेकिन वो हार गए थे।
आर्थिक मदद करने की अपील की (Jyoti Singh)
इससे पहले ज्योति सिंह ने लोगों से चुनाव लड़ने के लिए आर्थिक मदद करने की अपील की थी और अपना क्यूआर कोड भी शेयर किया था,जिससे लोग उनकी ऑन लाइन भी मदद कर सकें।
आपको बता दें कि पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के बारे में कुछ वक्त पहले एक प्रेसवार्ता करके कहा था कि 'उन्हें चुनाव लड़ना है, वो विधायिका बनना चाहती हैं और इसी कारण वो इस तरह का तमाशा कर रही हैं, मैं जब अमित शाह से मिला, उसके बाद ही उन्हें अचानक क्यों पत्नी धर्म याद आ गया।'

आप पत्नी वाला सम्मान मुझे दे दीजिए: Jyoti Singh
उस वक्त तो ज्योति सिंह ने कहा था कि 'मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है, आपसे बस मैं यही चाहती हूं कि वो आप पत्नी वाला सम्मान मुझे दे दीजिए, बाकी मुझे किसी भी चीज की इच्छा और अपेक्षा नहीं है।' लेकिन इसके कुछ वक्त बाद ज्योति सिंह ने काराकाट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया, हालांकि वो निर्दलीय इस इलाके से उतरी हैं।
तलाक का केस आरा कोर्ट में चल रहा, घर का झगड़ा अब सड़क पर
गौरतलब है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह का तलाक का केस आरा कोर्ट में और गुजारा का केस बलिया में चल रहा है। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर उनका गर्भपात कराने और दूसरी महिलाओं से अफेयर के आरोप लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications