Bihar Chunav 2025: 'कमरे के अंदर हर आदमी अश्लील', ये क्या बोल गए Khesari Lal Yadav? मचा हंगामा
Khesari Lal Yadav, Bihar Chunav 2025: भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव बिहार के चुनावी दंगल में छपरा से उतरे हैं। राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने उतरे खेसारी जब छपरा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचें तो उनका वहां पर बड़ा ही भव्य और अनोखा स्वागत हुआ। उनके फैंस और समर्थकों ने उन्हें दूध से नहलाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उस पर काफी कमेंट कर रहे हैं।
अपने चुनावी मंच से खेसारी ऐलान कर रहे हैं कि राज्य में अगर विकास चाहते हैं तो राजद को वोट दें। वो महिलाओं के सम्मान की बातें कर रहे हैं जिसको लेकर सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई कि फिल्मों में अश्लील गाना गाने और स्टेज पर दोअर्थी संवाद करने वाले खेसारीलाल यादव आज शराफत की बात कर रहे हैं।

इसके बारे में खेसारी ने एबीपी न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 'अश्लील इंसान तब होता है, जब पब्लिकली वो लोगों के सामने गलत हरकत करता है, रही बात मंच की तो हल्का-फुल्का हंसी-मजाक तो हर जगह चलता है, अरे दर्शक वही तो देखने आया है तो हम वहां पर कुछ बोल देते हैं, जिसे कि आप लोग अश्लील कहते हैं।'
'कमरे के अंदर तो हर आदमी अश्लील ही है' (Khesari Lal Yadav)
'बताइए वहां अगर मैं राम की बात करता हूं तो उसे तो कोई वायरल नहीं करता लेकिन कुछ ऐसा-वैसा बोला तो चीज वायरल हो जाती है। कमरे के अंदर तो हर आदमी अश्लील ही है, बाहर आकर सब साफ सुथरे बन जाते हैं। देश में कितने लोग प्रेमानंद की तरह हैं, जरा बताएं तो।'

'तुम लोग पहले तो पैसों के लिए कुछ भी गाना गा देते हो' (Khesari Lal Yadav)
खेसारी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर वो कुछ लोगों के निशाने पर आ गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'तुम लोग पहले तो पैसों के लिए कुछ भी गाना गा देते थे उस समय क्या तुम बच्चा थे तुम्हें नहीं पता था कि इन गानों की वजह से हमारी बहन बेटियां खुद को कितना असहज महसूस करते हैं और तुम्हारे गाने सुनकर ही बच्चे गलत मानसिक प्रवृति के हो चुके हैं और अब राजनीति में आकर सफाई दे रहे हो।'
'अपने सभी अश्लील गाने को डिलीट करो यूट्यूब से' (Khesari Lal Yadav)
तो एक ने लिखा कि 'ठीक है अगर औकात है तो अपने सभी अश्लील गाने को डिलीट करो यूट्यूब से। भले ही स्टार बन जाए पर मूर्ख तो ये भी है, पढ़ा लिखा तो ये भी नहीं है तो इसका भाषण भी उसी प्रकार का होता है, इसपर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है।'
Khesari Lal Yadav का का असली नाम शत्रुध्न कुमार
गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव का जन्म 6 मार्च 1986 को छपरा ज़िले के डुमरी कटरा गांव (बिहार) में हुआ था। उनका असली नाम शत्रुध्न कुमार यादव है। वे एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बचपन में आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी, लेकिन खेसारी लाल ने कभी अपने सपनों को मरने नहीं दिया। वे शुरू में लोकगीत गाया करते थे और शादी-ब्याह जैसे समारोहों में परफॉर्म करते थे, उन्होंने पेट पालने के लिए लिट्टी-चोखा तक बेचा था।

दो बच्चों के पिता हैं Khesari Lal Yadav
खेसारी लाल यादव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2011 में फ़िल्म 'साजन चले ससुराल' से की थी। इस फ़िल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। उनका पहला म्यूज़िक एल्बम "माल भेल ससुराल" था जो कि काफी हिट हुआ था। फ़िल्म "साजन चले ससुराल" के बाद उन्होंने कई सुपरहिट फ़िल्में दीं। खेसारी लाल यादव की पत्नी का नाम चंदा यादव है। वे दो बच्चों के पिता हैं - एक बेटा और एक बेटी।












Click it and Unblock the Notifications