जो सरेआम अपमान करे उसे क्यों करें सपोर्ट? Akshara Singh को क्यों आया गुस्सा? ज्योति सिंह के लिए मांगी दुआ
Akshara Singh: बिहार चुनाव 2025 को लेकर राज्य का सियासी पारा काफी गर्म है, इस बार के चुनावी रण में भोजपुरी के कई कलाकार भी उतरे हैं, जिसमें से सिनेस्टार खेसारी लाल यादव का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। आपको बता दें कि एक्टर-सिंगर खेसारी राजद के टिकट पर छपरा से चुनावी दंगल में उतरे हैं और इस वक्त जबरदस्त ढंग से चुनावी प्रचार कर रहे हैं।
उनकी रैली में खासी भीड़ भी देखी जा रही है, अब ये भीड़ वोट में तब्दील होगी या नहीं. ये तो चुनावी नतीजे तय करेंगे लेकिन इसमें कोई शक नहीं खेसारी के चुनाव लड़ने से भोजपुरी इंडस्ट्री में एक जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है, वो मंच से महिलाओं के सम्मान और हक की बात कर रहे हैं।

जिस पर अब क़ड़ी प्रतिक्रिया दी है, मशहूर अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह ने, जिन्होंने 'बिहारतक' से बात करते हुए कहा कि ' सम्मान तो हर महिला का होना चाहिए, एक का आप सरेआम अपमान करें तो ये क्या सही है? देखिए खेसारी लाल मुझे तुच्छ कहते हैं, जो इंसान मेरा अनादर करे उसे हम सपोर्ट कैसे कर सकते हैं।'
जो सरेआम मेरा अपमान करे उसे क्यों करें सपोर्ट? (Akshara Singh)
आपने तो उनके साथ काम भी किया है, फिर वो ऐसा क्यों कर रहे? इस सवाल के जवाब पर अक्षरा ने कहा कि 'पहले वो ऐसे नहीं थे, अब पता नहीं क्या हो गया है।' उन्होंने स्पष्ट किया कि ' खेसारी लाल यादव छपरा से चुनावी मैदान में हैं, इस बारे में बस एक रील देखी, कोई पुख्ता जानकारी नहीं थी को वो इलेक्शन लड़ रहे हैं।' हालांकि उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के लोगों का आगे बढ़ना अच्छी बात है।

'मैं चाहती हूं कि ज्योति सिंह चुनाव जीतें' (Akshara Singh)
इसके बाद उनसे ज्योति सिंह के बारे में सवाल पूछा गया कि जो कि कराकाट से चुनाव लड़ रही हैं तो इस बारे में उनका क्या कहना है? तो इस पर अक्षरा सिंह ने कहा कि 'यह अच्छी बात है कि ज्योति सिंह चुनाव लड़ रही हैं। एक महिला होने के नाते वह उनके लिए बहुत अच्छा चाहती हैं। ज्योति जो कुछ भी कर रही हैं, वह अपने दम पर कर रही हैं, मैं तो चाहती हूं कि वो चुनाव जीतें।'
'हमें किसी का आकलन करने का कोई अधिकार नहीं'
'कोई किसी की निजी यात्रा को नहीं देख सकता और न ही यह तय कर सकता है कि कोई अपने जीवन में किस दौर से गुजर रहा है, उन्होंने जोर दिया कि हमें किसी का आकलन करने का कोई अधिकार नहीं है।'
क्या Akshara Singh भी चुनाव लड़ सकती हैं?
तो इस पर अक्षरा सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा 'नहीं, मैं जो पहले कर रही हूं, वो ही अच्छे से कर लूं, वही बहुत है। मेरा राजनीति में आने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। मैं जो कर रही हूं उसी में खुश और संतुष्ट हूं।' आपको बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में थे, सभी को लगता था कि दोनों शादी करेंगे लेकिन पवन सिंह ने उन्हें छोड़कर ज्योति सिंह से शादी कर ली थी, जिनसे अब उनका तलाक का केस चल रहा है।

'पवन सिंह मुझे रखैल बनाना चाहते थे' (Akshara Singh)
तो वहीं अक्षरा सिंह ने ब्रेकअप के बाद पवन सिंह पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने ये भी कहा था कि' पवन सिंह शादी के बाद चाहते थे कि वो उनकी रखैल बनकर रहें, उनकी वजह से उनका एक्टिंग करियर तबाह हो गया और इसी कारण अब सिंगिग पर ध्यान दे रही हैं। '












Click it and Unblock the Notifications