'प्रतीक सहजपाल से लूंगी थप्पड़ मारने का बदला': Bigg Boss 15 से बाहर हुईं अकासा सिंह ने खोले कई राज

मुंबई, 01 नवंबर। 'बिग बॉस 15' का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है, कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई और एक्शन दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इस बीच सिंगर अकासा सिंह के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट अकासा सिंह रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान घर से बाहर हो गईं। बिग बॉस हाउस में अकासा और प्रतीक सहजपाल के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी, दोनों दोस्त से बढ़कर एक-दूसरे के लिए हो गए थे। अब घर से बेघर होती ही अकासा ने प्रतीक के लिए कई सारे ट्वीट किए हैं।

प्रतीक को लेकर अकासा ने दिए सवालों के जवाब

प्रतीक को लेकर अकासा ने दिए सवालों के जवाब

अकासा सिंह को कम वोटों के चलते बिग बॉस 15 से बाहर होना पड़ा, ये उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं था। वहीं, बीबी हाउस से निकलते ही अकासा ने अपनी दोस्त, अपने दोस्त प्रतीक सहजपाल और कई बातों का खुलासा ट्विटर पर किया। उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा कि वह प्रतीक सहजपाल को थप्पड़ मारने वाले बदला लेंगी। बिग बॉस से मिले अनुभव को साझा करते हुए अकासा ने ट्वीटर पर कई सारी बातें बताईं।

Recommended Video

    Bigg Boss 15: Akasa Singh हुईं Bigg Boss हाउस से बाहर, Tweet कर किए कई खुलासे | वनइंडिया हिंदी
    अकासा ने किए बिग बॉस के कई खुलासे

    अकासा ने किए बिग बॉस के कई खुलासे

    उन्होंने लिखा, 'पछतावा और गलतियां, वो यादें हैं। ईमानदारी से आश्चर्यचकित हूं कि मैं कितने समय तक वहां रही। काश मैंने वहां कुछ और समय बिताया होता। लेकिन मैं खुद को पाकर खुश हूं (हालांकि मेरा चुलबुला, तेज व्यक्तित्व वहां थोड़ा खो गया था), अब और खुलासे करने से खुद को रोक नहीं सकती।' अकासा पर आरोप लग थे कि वह सिर्फ टास्क में नक्शा के लिए प्रतीक के साथ दोस्त रहीं। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह सच नहीं है।

    घर के बाहर भी बनी रहेगी दोस्ती

    घर के बाहर भी बनी रहेगी दोस्ती

    अकासा लिखती है, 'हाहाहा अगर ऐसा होता तो मैं उस दिन अपनी अलमारी की खराबी के बावजूद कड़ी मेहनत क्यों करती और लात मारती, खींचती और मदद करती। प्रतीक के साथ नक्शा और फिर उसे नष्ट करने में मदद करती?' अकासा ने यह भी बताया कि दोनों बिग बॉस के बाहर भी दोस्त रहेंगे। इस बीच एक फैन ने पूछा- 'मुझे लगता है कि आपको लड़ना पसंद नहीं है इसलिए आपने प्रतीक का समर्थन नहीं किया जहां आप कर सकती थीं! करण, शमिता सहित कई लोग आपके पास आए और प्रतीक के बारे में बातें कीं लेकिन आपने कभी उनसे सवाल नहीं किया और आश्चर्यजनक रूप से उनसे सहमत हो गए। तुमने उनकी बात क्यों सुनी?'

    'सुनो सबकी, करो दिल की'

    'सुनो सबकी, करो दिल की'

    अकासा ने इसका जवाब देते हुए लिखा, 'सुनो सबकी, करो दिल की...मैंने कही नहीं 'कहा हां तुम सही हो'...हमेशा कहा है कि 'ठीक है मेरे पास आने और मेरी मदद करने की कोशिश करने के लिए धन्यवाद'। अगर मैं उनके साथ सहमत होती तो मैं अंत तक प्रतीक के साथ खड़ी नहीं रहती। हां मुझे विवादों से नफरत है, लेकिन प्रतीक के साथ मैं हमेशा ईमानदार रही।' अकासा ने कहा कि वह तब तक प्रतीक के लिए चीयर करती रहेंगी जब तक कि वह ट्रॉफी घर नहीं ले आते।

    थप्पड़ का बदला लूंगी

    थप्पड़ का बदला लूंगी

    प्रतीक के फैनपेज के एक ट्वीट का जवाब देते हुए अकासा ने लिखा, 'मेरी दोस्ती को कभी किसी चीज की वजह से नुकसान नहीं हुआ। यह सबसे मजबूत था और मैं उसे सबसे करीबी मानती थी। हम हमेशा एक-दूसरे की तारीफ करते। मैं ये तब भी करूंगा, जब तक वह ट्रॉफी घर नहीं लाएगा। इस बीच एक फैन ने पूछा कि वह आपको मजाक में इतना थप्पड़ (मजाक में) क्यों मारता है? तो इस पर अकासा ने कहा, मैं उससे अपना बदला लूंगी।

    यह भी पढ़ें: सलमान खान ने बढ़ाई बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की टेंशन, दिवाली पर गिफ्ट की जगह मिलेगा ये झटका

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+