सलमान खान ने बढ़ाई बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की टेंशन, दिवाली पर गिफ्ट की जगह मिलेगा ये झटका
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर: बिग बॉस ओटीटी के खत्म होते ही टीवी पर सलमान खान बिग बॉस 15 लेकर आ गए थे। जिसमें एंटरटेनमेंट का तड़का लग रहा है। बीते सोमवार को ही घर में राजीव अदातिया की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। जिससे शो बड़ा दिलचस्प हो गया है। वहीं दिवाली की तैयारी के बीच बिग बॉस के मेकर्स कंटेस्टेंट्स को एक बड़ा झटका देने जा रहे हैं। इसको लेकर एक प्रोमो भी जारी हुआ।

दिल की धड़कन बढ़ी
प्रोमो में बताया गया कि अब कंटेस्टेंट्स की राह और मुश्किल होने वाली है। अब से हर सोमवार घरवालों को निर्माता एक बड़ा झटका देंगे। आने वाले दिनों में सोमवार के दिन किसी की भी वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है या फिर कोई घर का सदस्य अपना सामन लेकर बाहर जाएगा। ऐसे में सबकी दिल की धड़कन बढ़ गई है।

अकासा होंगी बाहर?
बीते सोमवार को ही घर में राजीव अदातिया की एंट्री हुई थी, इस वजह से उम्मीद जताई जा रही कि इस बार कोई एलिमिनेट होगा। वहीं प्रोमो में सलमान खान भी कहते हैं हमें इन्हें छोड़ना नहीं है बल्कि छेड़ना है। वहीं दूसरी ओर बिग बॉस पर अपडेट देने वाले द खबरी ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि इस हफ्ते शो से अकासा सिंह बाहर होने वाली हैं।

सलमान ने शमिता पर कसा तंज
वहीं दूसरी ओर वीकेंड के वार में सलमान शमिता शेट्टी से नाराज दिखे। इसका एक प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें वो शमिता को रानी कहते हैं। इसके अलावा उन्होंने कंटेस्टेंट्स से ये तक कह दिया कि उन्हें इस शो को होस्ट करने का कोई शौक नहीं है। अगर उनकी मर्जी चलती तो वो वीकेंड के एपिसोड्स पर भी ना आते। वहीं शमिता भी उनकी ये बातें सुनकर भड़क गईं। उन्होंने कहा कि आखिर मैं करूं तो क्या करूं, अगर मैं ऐसे ही पैदा हुई हूं तो। मैं घर में सबसे ज्यादा काम करती हूं और ये बहुत ज्यादा इरिटेटिंग है।












Click it and Unblock the Notifications