'कैप उठाने के लिए झुके, तभी...' दीपेश भान के को-स्टार टिल्लू ने बयां किए एक्टर के आखिरी पल

मलखान के किरदार से फैंस का दिल जीतने वाले दीपेश के निधन से फैंस को गहरा झटका लगा है। ऐसे में उनके को-स्टार सलीम अली जैदी ने एक्टर के निधन से जुड़ी हैरान कर देने वाली कुछ बातें बताई हैं।

मुंबई, 23 जुलाई: टेलीविजन के मशहूर शो 'भाभी जी घर पर हैं' के लाखों फैंस दीवाने हैं। विभूती नारायण से लेकर अन्नू भाभी तक.. इसके किरदार किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। घर-घर में सीरियल के किरदारों के नाम लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। 'टीकू' और 'टिल्लू' के साथ 'मलखान' की तिकड़ी फैंस को खूब भाती थी। लेकिन 'मलखान' उर्फ दीपेश भान के अचानक दुनिया को अलविदा कहने के बाद अब ये तिकड़ी टूट गई है। 'मलखान' के किरदार से फैंस का दिल जीतने वाले दीपेश के निधन से फैंस को गहरा झटका लगा है। ऐसे में उनके को-स्टार सलीम अली जैदी ने एक्टर के निधन से जुड़ी हैरान कर देने वाली कुछ बातें बताई हैं।

सदमे में हैं फैंस

सदमे में हैं फैंस

बताते चलें कि टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'भाभाजी घर पर हैं' में 'मलखान' का किरदार निभाने वाले दीपेश भान ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। शनिवार सुबह एक हादसे में उनकी मौत हो गई, जिसके बाद उनकी मौत की खबर सुनकर उनके फैंस से लेकर हर कोई सदमे में हैं। दीपेश भान के निधन की खबर पर फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

सीरियल की जान थे TMT

सीरियल की जान थे TMT

एनबीटी की खबर के मुताबिक, दीपेश के को-स्टार सलीम अली जैदी ने दीपेश भान को लेकर कुछ बातें बताई हैं। दीपेश के को-स्टार ने बताया कि वे मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते थे, जिसमें उनके बीवी-बच्चे थे। कल हमने पहला शूट पूरा किया। TMT भाभीजी सीरियल की जान थे। ऐसे में हमसे ज्यादा दुख इस बात का किसी को नहीं हो सकता।

पब्लिक को पसंद थी तिकड़ी

पब्लिक को पसंद थी तिकड़ी

उन्होंने कहा कि पब्लिक हमें इतना पसंद करती थी। ऐसे में कोई सीन हम तीनों के बिना एकदम अधूरा था। यकीन नहीं हो रहा कि इतना फिट, जिम करने वाला बंदा इतनी जल्दी हें छोड़कर चला गया।

हम बर्बाद हो गए-टीका

हम बर्बाद हो गए-टीका

दीपेश भान की जिंदगी के आखिरी पलों को याद करते हुए सलीम ने बताया कि 23 जुलाई की दोपहर हमें शूट पर जाना था। मुझे सुबह टीका भाई वैभव ने कॉल कर कहा कि हम बर्बाद हो गए। मैंने जब पूछा कि क्या हुआ, तो उन्होंने कहा कि हमारा साथी मलखान चला गया।

जब अचानक गिर पड़े एक्टर

जब अचानक गिर पड़े एक्टर

सलीम बताते हैं कि दीपेश भान सोसाइटी के पार्क में क्रिकेट खेल रहे थे। दीपेश ने एक ओवर खेला था। जब उनकी कैप नीचे गिरी, तो उसे उठाने के लिए दीपेश झुके। इसके बाद अचानक गिर पड़े। जब डॉक्टर्स के पास ले गए, तो उन्होंने बताया कि वे अब इस दुनिया में नहीं हैं।

नहीं पता मौत का कारण

नहीं पता मौत का कारण

सलीम ने कहा कि अब आंख से खूब आया, तो इसके बाद कोई निधन का कारण ब्रेन हेमरेज बता रहा है, तो कोई हार्ट अटैक कह रहा है।

कई सपने संजोए थे दीपेश

कई सपने संजोए थे दीपेश

दीपेश के को-स्टार सलीम ने दीपेश का पोस्ट मार्टम ना होने की बात कही है। अंतिम संस्कार का समय अभी तय नहीं है। दीपेश भविष्य में बहुत कुछ करना चाहते थे। उनका मन था कि भविष्य में वे फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा बनें।

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

सलीम के मुताबिक, दीपेश का 18 महीने का एक बेटा और पत्नी हैं। खबर सुनने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो रखा है।

फैंस को पसंद थे मलखान

फैंस को पसंद थे मलखान

बताते चलें कि दीपेश भान के मलखान किरदार को फैंस काफी पसंद करते थे। एक्टर ने भाभी जी... सीरियल से अलग ही पहचान हासिल की थी। टीकू और टिल्लू के साथ उनकी जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते थे। लेकिन एक्टर के अचानक निधन से फैंस को गहरा सदमा लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+