बेहत खूबसूरत हैं जावेद जाफरी की बेटी अलाविया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं PHOTOS

अभिनेता जावेद जाफरी की बेटी अलाविया जाफरी ने अपनी दो फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, जिनमें वे काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

मुंबई, 22 मई : बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी की बेटी अलाविया जाफरी कुछ समय से अपनी ग्लैमरस फोटोज को लेकर सुर्खियों में छाई हुईं हैं। अलाविया खूबसूरती की मामले में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। बिना बॉलीवुड में डेब्यू किए अलाविया की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और लोग उनकी फोटोज को लाइक्स और कमेंट्स कर खूब सारा प्यार देते हैं।

इन फोटोज में ग्लैमरस दिखीं अलाविया

अलाविया जाफरी ने अपनी दो फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, जिनमें वे काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इनमें से एक फोटो में वे कार में शॉर्ट टॉप पहनकर बैठी हुईं नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अलाविया को पाउट बनाकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। फोटोज के कैप्शन में उन्होंने प्री वर्सेज शूट लिखा हुआ है। अलाविया की इन तस्वीरों पर फैंस खूब सारा प्यार लुटा रह हैं और हार्ट इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बोल्ड शूट में ढाया कहर

अलाविया पहले भी कई बोल्ड फोटोशूट करवा चुकी हैं और सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर भी करती रहती हैं। बीते दिसंबर में भी रॉयल ब्लू कलर की ड्रेस में डार्क मूड में अपना ग्लैमरस फोटोशूट करवाकर अपने फैंस के साथ शेयर की थीं। जानकारी के मुताबिक अलाविया जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।

अपने लुक्स से बटोरी सुर्खियां

अपने लुक्स से बटोरी सुर्खियां

जाफेद जाफरी के दोनों बच्चे लाइमलाइट में बने रहते हैं। उनके बेटे मिजान जाफरी ने फिल्म 'मलाल' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी मिजान चर्चा में बने रहते हैं। उनके बाद अब अलाविया अपने लुक्स के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। स्टार किड की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

अच्छी खासी है फैन फॉलोइंग

अलाविया को इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अपने अकाउंट से अलाविया खूब फोटोज और वीडियोज शेयर कर सकती हैं। अलाविया अन्य स्टार की भी अच्छी दोस्त हैं। वे नव्या नवेली नंदा की भी दोस्त हैं, जिसके साथ मिजान के अफेयर की चर्चा भी खूब सुर्खियों में रही थीं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+