BAN vs AUS: बांग्लादेश ने रचा नया इतिहास, 21 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को ODI में हराया, शर्मसार हुई कंगारू टीम

BAN vs AUS: बांग्लादेश दौरे पर पहले एकदिवसीय मुकाबले के दौरान ऑस्ट्रेलिया को कड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में हारने के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में पिछड़ गई है।

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जो उनके लिए गलत साबित हो गया। बांग्लादेश की टीम ने बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 284 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की हालत पतली हो गई। 42.2 ओवर में 9 विकेट पर 191 के स्कोर पर मुकाबले बारिश से आगे नहीं बढ़ पाया। बांग्लादेश को DLS नियम से 86 रनों से जीत मिली।

BAN vs AUS

बांग्लादेश कीशुरुआत अच्छी नहीं रही और सैफ हसन महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि दूसरे छोर से तंजीद हसन तमीम ने आक्रामक अंदाज दिखाया। उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों में 54 रन ठोककर टीम को तेज शुरुआत दिलाई।

इसके बाद नजमुल हुसैन शांतो ने पारी की कमान संभाली। बांग्लादेशी बल्लेबाज ने 86 गेंदों में 67 रनों की संयमित पारी खेली और मध्यक्रम को स्थिरता दी। लिटन दास बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन तौहीद हृदोय ने 31 रन जोड़कर महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मोसद्देक की धाकड़ बल्लेबाजी

एक समय ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश 250 रन के आसपास सिमट जाएगा, लेकिन मोसाद्देक हुसैन ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 70 गेंदों पर नाबाद 86 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 शानदार छक्के शामिल रहे। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने अंतिम ओवरों में रन गति को तेज कर दिया। दूसरी ओर तस्कीन अहमद ने भी 16 गेंदों पर 20 रनों की उपयोगी पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बीच-बीच में विकेट जरूर निकाले, लेकिन मोसाद्देक के दमदार फिनिश ने बांग्लादेश को 284 रनों तक पहुंचा दिया और मेजबानों के सामने जीत के लिए मजबूत लक्ष्य रख दिया।

जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के ओपनर मैथ्यू शॉर्ट 1 रन बनाकर आउट हो गए, उनके अलावा लाबुशेन भी 1 रन बनाकर आउट हो गए। कूपर कॉनली ने संघर्ष किया और 35 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।

ऑस्ट्रेलिया को 21 साल बाद हराया

ऑस्ट्रेलिया ने एक के बाद एक विकेट गंवाए लेकिन इस स्थिति में कैमरन ग्रीन ने पारी को संभालने का प्रयास करते हुए फिफ्टी जमाई, उनके बल्ले से 52 रनों की पारी आई। ग्रीन के अलावा एलेक्स कैरी ने 47 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम 9 विकेट पर 191 के स्कोर पर थी, तभी बारिश ने मैच का रिजल्ट बता दिया था। मुकाबले में नाहिद राणा ने 4 विकेट अपने नाम किए। 21 सालों में ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश ने 21 साल बाद दूसरी बार हराया है। इससे पहले 2005 में कार्डिफ में मैच जीता था। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए शर्मनाक स्थिति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+