विराट-अनुष्का ने शेयर की बेटी वामिका की फोटो, बोले फैंस-'अब तो दर्शन करा दो'
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड हसीना अनुष्का शर्मा इसी साल की शुरुआत में बेटी वामिका के मम्मी-पापा बने हैं। जब से वामिका का जन्म हुआ है, तब से ही विराट-अनुष्का के फैंस वामिका का चेहरा देखने के लिए बेकरार हैं लेकिन विराट-अनुष्का ने पहले ही कह रखा है कि जब तक वामिका खुद समझदार नहीं हो जाती है, तब तक वो वामिका का चेहरा पब्लिक को नहीं दिखाएंगे।

विराट-अनुष्का ने शेयर की बेटी वामिका की फोटो
बुधवार को विराट ने अपने सोशल अकाउंट पर अपनी, अनुष्का और वामिका की तस्वीर शेयर की है, जिसमें तीनों एक साथ ब्रेकफास्ट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर में भी वामिका की शक्ल नहीं दिख रही है।
तस्वीर में नहीं दिखा बेटी का चेहरा
उसकी फोटो बैक साइट से ली गई है, जिसमें उसकी दो चोटी ही नजर आ रही है लेकिन उसको देखकर विराट-अनुष्का खिलखिलाकर हंस रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि ये तस्वीर बहुत ही प्यारी है। फोटो में विराट-अनुष्का का सिंपल लुक है ,जो कि काफी प्रभावशाली है।

'मेरा पूरा दिल एक फ्रेम में'
आपको बता दें कि ये तस्वीर UAE के एक होटल की है, जहां तीनों ब्रेकफास्ट सेशन का आनंद उठा रहे हैं। अनुष्का ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर डालते हुए कैप्शन में लिखा था, 'मेरा पूरा दिल एक फ्रेम में।' इस तस्वीर को अभी तक 44, 40866 लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं।
'यार कोहली कब बेटी का चेहरा दिखाओगे?'
बहुत सारे फैंस ने कोहली से प्रार्थना की है कि वो अब तो अपनी बेटी के दर्शन करा दें। तो किसी ने तीनों के स्वस्थ रहने की दुआएं मांगी हैं। तो किसी यूजर ने कह है कि 'यार कोहली कब बेटी का चेहरा दिखाओगे?'

'अनुष्का के आने के बाद मेरी लाइफ चेंज हो गई'
मालूम हो कि कुछ वक्त पहले विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'अनुष्का के आने के बाद मेरी लाइफ चेंज हो गई थी लेकिन वामिका के आने के बाद हम दोनों की लाइफ बदल गई है। मुझे लगता है कि मैं पहले से ज्यादा जिम्मेदार हो गया हूं। मेरी लाइफ में शामिल इन दोनों महिलाओं ने मुझे बदल दिया है और शायद आप जब किसी से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं तो उसके जैसे ही बनने की कोशिश करते हैं और ये सब बड़े आराम से ही हो जाता है और आपको पता भी नहीं चलता है।'

मैं खुश हूं कि मेरे पास अनुष्का-वामिका....
कोहली ने कहा कि 'मैं खुश हूं कि मेरे पास अनुष्का-वामिका जैसे दो सशक्त फूल हैं। अनुष्का बहुत मजबूत हैं और मुझे पता है कि वो एक दिन वामिका को भी अपने जैसा बनाएगी। हम दोनों वामिका के साथ काफी खुश हैं और इसके लिए मैं ऊपर वाले का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications