Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय के हिस्से आया एक और बड़ा सम्मान, 'जोधा अकबर' के लुक को मिली अकादमी से पहचान
Aishwarya Rai: बॉलीवुड की एक समय की टॉप एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज भी अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए मशहूर हैं। अब ऐश्वर्या के करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उनकी 2008 की सुपरहिट फिल्म 'जोधा अकबर' में निभाए गए किरदार को अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (Academy of Motion Picture Arts and Sciences) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान दी है।
अकादमी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म के एक खास हिस्से को शेयर किया है, जिसमें ऐश्वर्या के किरदार जोधा के विवाह के लहंगे को प्रमुखता दी गई है। यह खूबसूरत लहंगा राजपूताना थीम पर आधारित था और इसे देखकर आज भी लाखों लोग प्रभावित होते हैं।

अकादमी के कलेक्शन में जोड़ा गया जोधा का लहंगा
ऐश्वर्या के किरदार जोधा के विवाह का लहंगा अकादमी संग्रहालय की 'कलर इन मोशन' प्रदर्शनी का हिस्सा बनी है। इस लहंगे में जीवंत जरदोजी कढ़ाई, मोर की आकृति और राजसी शान के आभूषण शामिल हैं। इसे डिजाइन करने वाली मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लुल्ला ने इसे सिर्फ एक पोशाक नहीं, बल्कि भारतीय विरासत का प्रतीक बताया है।
ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के स्कूल में 1 महीने की देते हैं कितनी फीस? कौन सी है Aaradhya की क्लास
ड्रेस की बारीकियों का जिक्र
अकादमी ने अपने पोस्ट में इस ड्रेस की बारीकियों का जिक्र करते हुए इसे भारतीय सिनेमा के समृद्ध इतिहास और कलात्मकता का उदाहरण बताया। वीडियो क्लिप में ऋतिक रोशन की झलक भी है, जो फिल्म में अकबर का किरदार निभा रहे थे।
प्रशंसकों ने जताई खुशी (Aishwarya Rai's fan's reaction)
इस सम्मान को लेकर ऐश्वर्या राय के प्रशंसकों में खासा उत्साह है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुशी जताई और कहा कि यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है। कई लोगों ने ऐश्वर्या के इस लुक को फिल्म का सबसे यादगार हिस्सा बताया। आज भी इस लुक से इंस्पायर होकर कई महिलाएं शादी और खास मौकों पर इसी तरह के लहंगे डिजाइन करवाती हैं।
भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान
यह पहली बार नहीं है जब अकादमी ने बॉलीवुड का सम्मान किया हो। इससे पहले दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान जैसे सितारों की फिल्मों के यादगार दृश्यों को भी उनकी पोस्ट में जगह मिली है। यह सब भारतीय सिनेमा की ग्लोबल अपील और इसके कलात्मक महत्व का हिस्सा है।
ऐश्वर्या राय के इस सम्मान ने न केवल उनकी बल्कि भारतीय सिनेमा की प्रतिभा को भी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित कर दिया है।
ऑस्कर की रेस
जैसे-जैसे ऑस्कर 2025 करीब आ रहा है, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री इस प्रतिष्ठित अवार्ड के नामांकनों का बेसब्री से इंतजार कर रही है। 17 जनवरी को नामांकनों की घोषणा की जाएगी, और भारतीय फिल्मों को इस बार भी बड़ी उम्मीदें हैं।
हालांकि, सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री 'लापता लेडीज' इस दौड़ से बाहर हो गई है, लेकिन अन्य फिल्मों और कलाकारों से ऑस्कर में पहचान मिलने की संभावना अभी भी बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: तलाक की अफवाहों के बीच साथ दिखे ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन, वीडियो में दिखा कुछ ऐसा जिसने उड़ाए होश
पायल कपाड़िया और गुनीत मोंगा से उम्मीदें
पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक श्रेणी में संभावित नामांकन की उम्मीद है। यह फिल्म अपनी दमदार कहानी और शानदार निर्देशन के लिए सराही जा रही है। दूसरी ओर, गुनीत मोंगा की शॉर्ट फिल्म 'अनुजा', जो कपड़ा उद्योग में बाल श्रम के मुद्दे पर आधारित है, सर्वश्रेष्ठ लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म श्रेणी में शॉर्टलिस्ट की गई है। इस फिल्म में नागेश भोंसले ने अहम भूमिका निभाई है, और इसकी कहानी ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है।












Click it and Unblock the Notifications