ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के स्कूल में 1 महीने की देते हैं कितनी फीस? कौन सी है Aaradhya की क्लास
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Daughter Aaradhya: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके पति अभिषेक बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए है। तलाक की अफवाह के बीच दोनों एकसाथ हंसते-मुस्कुराते नजर आए हैं।
आराध्या बच्चन के एनुअल फंक्शन का वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय के साथ नजर आ रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। आपको बता दें कि ये वीडियो कपल की बेटी आराध्या बच्चन के एनुअल फंक्शन का है, जिसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय तीनों लोग मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल पहुंचे थे।

मां ऐश्वर्या राय की लाडली हैं आराध्या बच्चन
आराध्या बच्चन अक्सर अपनी मां ऐश्वर्या राय के साथ ही नजर आती हैं। वह अरनी मां के काफी करीब हैं। वहीं आराध्या अपने यूनीक हेयरकट के चलते भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आराध्या बच्चन कम उम्र में लंबी हाइट हाइट के चलते भी लाइमलाइट में छाई रहती हैं। आराध्या की हाइट को देखकर लोग कहते हैं कि ये तो पूरी तरह से बच्चन परिवार पर ही गई हैं।
मां ऐश्वर्या राय के साथ ही नजर आती हैं आराध्या
आपको बता दें कि आराध्या भी पॉपुलर स्टार किड्स मे से एक हैं। वह हमेशा अपनी मां ऐश्वर्या राय के साथ ही नजर आती हैं। आराध्या बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती हैं। क्या आपको पता है कि आराध्या बच्चन कौन से स्कूल में हैं और कौन सी क्लास में पढ़ती हैं। आइए आपको बताते हैं कि आराध्या बच्चन के पैरेंट्स यानी अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी बेटी के स्कूल में एक महीने की कितनी फीस देते हैं।
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं आराध्या
-जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या मुंबई के टॉप स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं।
-इस स्कूल में आराध्या की तरह की कई स्टार किड्स पढ़ते हैं और कई स्टार्स के बच्चों ने तो यहां से पढ़ाई पूरी कर अब हायर एजुकेशन के लिए विदेश का रूख किया है।
-आराध्या धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की ब्रिलिएंट स्टूडेंट हैं। आपको बता दें कि आराध्या नर्सरी से इसी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। फिलहाल आराध्या 9वीं कक्षा में पढ़ती हैं।
आराध्या की स्कूल फीस
-मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फीस बहुत ही ज्यादा है। स्कूल फीस जानकर आपके होश तक उड़ सकते हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आराध्या इस वक्त धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की 9वीं क्लास की स्टूडेंट हैं। हर महीने उनकी फीस 4.5 लाख रुपये भरी जाती है।
-मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की नर्सरी से 7वीं क्लास तक की एक महीने की फीस लगभग 1.70 लाख रुपये है। वहीं 8वीं क्लास से 10वीं क्लास तक की फीस लगभग 4.5 लाख रुपये प्रति माह है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पिछले काफी समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग कपल की शादीशुदा जिंदगी को लेकर तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस निम्रत कौर के अफेयर की भी चर्चा होने लगी थी जिसके चलते भी कपल के अफवाह की खबर चारों तरफ फैलने लगी थी।












Click it and Unblock the Notifications