तलाक की अफवाहों के बीच साथ दिखे ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन, वीडियो में दिखा कुछ ऐसा जिसने उड़ाए होश
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan Video: लंबे समय से खबरें आ रही थीं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। ये खबर भी आ रही थी कि ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या को लेकर बच्चन परिवार से दूर हो चुकी हैं।
ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन का वीडियो वायरल
इस बीच अब बच्चन परिवार ने बिना कुछ कहे ही इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायर हो रहा है जिसमें अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय के साथ हंसते मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

आराध्या बच्चन का एनुअल फंक्शन
इस समय इंटरनेट पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का वीडियो धूम मचा रहा है। ये वीडियो कपल की बेटी आराध्या बच्चन के एनुअल फंक्शन का है, जिसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय तीनों लोग धीरूभाई अंबानी स्कूल पहुंचे हैं।
ऐश्वर्या राय राय का दुपट्टा ठीक करते नजर आए अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया है। वहीं एक वीडियो में अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय का दुपट्टा ठीक करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक वीडियो में बहू ऐश्वर्या राय अपने ससुर अमिताभ बच्चन के साथ मुस्कुराकर बात करती नजर आ रही हैं।
अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर का अफेयर
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पिछले काफी समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग कपल की शादीशुदा जिंदगी को लेकर तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस निम्रत कौर के अफेयर की भी चर्चा होने लगी थी जिसके चलते भी कपल के अफवाह की खबर चारों तरफ फैलने लगी थी।
तलाक पर अमिताभ बच्चन का बड़ा बयान
हालांकि कई मौकों पर ससुर अमिताभ बच्चन ने बहू ऐश्वर्या राय और बेटे अभिषेक की तलाक की खबरों को झूठा बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट शेयर किए हैं जो ये साफ बता रहे थे कि दोनों के बीच कोई तलाक नहीं हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications