राज कुंद्रा के अरेस्‍ट होने के बाद शिल्पा शेट्टी करने जा रहीं पहला FB LIVE, करेंगी ये अपील?

मुंबई, 10 अगस्‍त। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के अरेस्‍ट होने के बाद से उनके खुशहाल जीवन में भूचाल आ चुका है। राज कुंद्रा के अश्‍लील फिल्‍म बनाने संबंधी केस में तो शिल्‍पा शेट्टी बची हुई थीं लेकिन यूपी में उनके और उनकी मां के खिलाफ दर्ज करोड़ों की ठगी के मामले ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है । इस सब के बीच शिल्‍पा शेट्टी 15 अगस्‍त स्‍वतंत्रता दिवस को पति के अरेस्‍ट होने के बाद पहला फेसबुक लाइव करने जा रहीं हैं।

शिल्‍पा शेट्टी फेस बुक लाइव में करने वाली हैं ये अपील

शिल्‍पा शेट्टी फेस बुक लाइव में करने वाली हैं ये अपील

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 'वी फॉर इंडिया' के जरिए 'गिव इंडिया' मिशन में एक्‍ट्रेस शिल्पा शेट्टी हिस्‍सा लेंगी। इस मिशन के लिए 15 अगस्‍त स्वतंत्रता दिवस का दिन चुना गया है। इस मिशन के तहत कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए 25 करोड़ से अधिक धनराशि जुटाने के लिए बॉलीवुड के कई एक्‍टर और एक्‍ट्रेस और एक्‍टर एकत्र होंगे। बॉलीवुड हस्तियों द्वारा एकत्र किए गए इस फंड का उपयोग कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, वेंटिलेटर, मेडिसीन, आईसीयू फैसिलिटी के साथ साथ वैक्सिनेशन सेंटर्स के स्टाफ की मदद के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

इस नेक काम में ये भी सेलेब्‍स होंगे शामिल

इस नेक काम में ये भी सेलेब्‍स होंगे शामिल

इस नेक काम में शिल्‍पा शेट्टी के अलाखा बॉलीवुड के सेलेब्स शामिल होंगे। जिसमें अर्जुन कपूर, विद्या बालन, दीया मिर्जा, करण जौहर, परिणीति चोपड़ा, सारा अली खान, सैफ अली खान, और स्टीवन स्पीलबर्ग समेत अन्‍य स्‍टार्स हिस्‍सा लेंगे। इनका साथ ए आर रहमान और सिंगर म्यूजिशियन एड शीरन देंगे।

शिल्‍पा और उनकी मां पर लगा है करोड़ों की ठगी का आरोप

शिल्‍पा और उनकी मां पर लगा है करोड़ों की ठगी का आरोप

बता दें कि शिल्पा शेट्टी 'आयोसिस वेलनेस सेंटर' नाम से एक फिटनेस चेन देश भर में चलाती है। जिसकी चेयमैन शिल्‍पा शेट्टी खुद है और उसकी डॉयरेक्‍टर एक्‍ट्रेस की मां सुनंदा हैं। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दो थाने हजरगंज और विभूतिखंड थोने में मां बेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। जिसमें इन पर करोड़ों की ठगी करने का आरोप लगाया गया है। इस केस की जांच करने के संबंध में लखनऊ की पुलिस मुंबई जा रही है। शिल्‍पा शेट्टी और उनकी मां पर आरोप है कि वेलनेस सेंटर की शाखा खोलने के नाम पर दो लोगों से करोड़ों रुपए लिए और जो वादा किया उसे पूरा नहीं किया। अगर मामले में दोनों की भूमिका पाई गई तो शिल्‍पा की मुसीबत और बढ़ सकती है।

https://hindi.oneindia.com/photos/amyra-dastur-enjoying-rain-pictures-viral-oi66055.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+