Adah Sharma ने क्यों नहीं की अब तक शादी? एक्ट्रेस ने बताई हैरान कर देने वाली वजह, बोली-'डर लगता है'
Adah Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने 2008 में हॉरर फिल्म 1920 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। अब तक उनके रिलेशनशिप या फिर किसी एक्टर संग नाम नहीं जुड़ा। इस बीच अदा शर्मा ने पहली बार अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की।
इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए, जब अदा से उनके ड्रीम वेडिंग आउटफिट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "मेरा सपना है कि मैं शादी ही ना करूं। अगर मुझे शादी करनी पड़ी तो वह मेरे लिए एक बुरा सपना होगा।" जब उनसे पूछा गया कि क्या वह रिलेशनशिप में आने से डरती हैं, तो एक्ट्रेस ने हैरान कर देने वाला जवाब दिया।

ये भी पढ़ें: 'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस Adah Sharma को इंडस्ट्री में हुए 15 साल, बावजूद इसके नहीं दे पाईं सुपरहिट फिल्म
अदा शर्मा ने जवाब में कहा, "मुझे किसी भी रिश्ते से डर नहीं लगता। लेकिन मैंने फिल्मों में इतनी शादियां कर ली हैं कि अब असल जिंदगी में शादी का कोई खास एक्साइटमेंट नहीं बचा। मन उठ गया है।"
अदा शर्मा ने कहा, "अगर मुझे किसी से शादी करनी ही पड़ी, तो मैं एकदम कंफर्टेबल कपड़े पहनना पसंद करूंगी, या फिर ज्यादा मज़ा तब आएगा जब मैं किसी थीम वेडिंग में बेहद अजीब और असहज कपड़े पहनूं। लेकिन फिर मुझे ऐसा लाइफ पार्टनर भी चाहिए होगा जो इस थीम को एन्जॉय कर सके। कुछ ज़्यादा ही ओवर-द-टॉप और मज़ेदार शादी होगी, जिससे सभी लोग एंजॉय कर सकें। वैसे भी, अब पता नहीं मेरे इस बयान के बाद क्या होगा।"
अदा शर्मा की फिल्में
साल 2023 में, अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी काफी चर्चा में रही थी। यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल-लीड फिल्म बनी थी। सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में 242 करोड़ रुपये की कमाई की। अब अदा शर्मा अपनी अगली फिल्म तुमको मेरी कसम में नजर आएंगी। इस फिल्म में अनुपम खेर, ईश्वक सिंह और ईशा देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: Adah Sharma ने खरीदा सुशांत सिंह राजपूत का करोड़ों का फ्लैट! एक्ट्रेस बोलीं- 'जल्द ही सबको मिठाई खिलाऊंगी'












Click it and Unblock the Notifications