'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस Adah Sharma को इंडस्ट्री में हुए 15 साल, बावजूद इसके नहीं दे पाईं सुपरहिट फिल्म

'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा को इंडस्ट्री में पूरे 15 साल हो चुके हैं। लेकिन अब तक उनकी एक भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है।

Adah Sharma

Adah Sharma Career: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद देशभर में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। वहीं एक्ट्रेस को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

द केरल स्टोरी की स्टारकास्ट
अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और ये फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अदा शर्मा के अलावा योगिता बिहानी, सोनिया बालानी, सिद्धी इदनानी जैसे सितारे अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म की कहानी 32 केरलवासियों के धर्मांतरण पर आधारित है। जिसकी वजह से फिल्म को कुछ लोग कॉन्टोवर्सी बता रहे हैं। ऐसे में आइए एक नजर अदा शर्मा के फिल्मी करियर पर डालते हैं।

अदा शर्मा को इंडस्ट्री में हुए 15 साल
अदा शर्मा को इंडस्ट्री में पूरे 15 साल हो चुके हैं। उनके फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 1920 से हुई थी। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद भी किया गया था। ये फिल्म उस वक्त की सफल फिल्मों में शुमार है। फिल्म को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया था। आज भी यह फिल्म देखेंगे तो अदा शर्मा की एक्टिंग के फैन हो जाएंगे।

एक भी फिल्म नहीं हुई सुपरहिट
इस फिल्म के बाद अदा शर्मा रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'हम हैं राही कार के' काम किया था। जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद वो साल 2014 में आई फिल्म 'हंसी तो फंसी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपडा़ के साथ काम किया था। हालांकि ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

अदा शर्मा की आखिरी हिंदी फिल्म
इसके बाद अदा शर्मा ने साउथ सिनेमा की तरफ रुख किया। लगातार फ्लॉप हो रही हिंदी फिल्मों के बाद उन्होंने तेलुगु और कन्नड़ फिल्म में काम किया। हालांकि इससे उन्हें इंडस्ट्री में कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने साल 2019 में उनकी आखिरी हिंदी फिल्म 'कमांडो 3' में काम किया। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।

क्या द केरल स्टोरी करेगी कमाल?
फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल से काम कर रही अदा शर्मा ने अब तक फिल्मों के अलावा कई वेब सीरीज में भी काम किया। लेकिन, अब तक एक्ट्रेस की कोई फिल्म भी सुपरहिट साबित नहीं हुई। अब अदा शर्मा को अपनी अपकमिंग फिल्म द केरल स्टोरी से काफी उम्मीदें हैं। देखना होगा कि, क्या यह फिल्म उनके करियर में यू-टर्न ला पाएगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+