Adah Sharma ने खरीदा सुशांत सिंह राजपूत का करोड़ों का फ्लैट! एक्ट्रेस बोलीं- 'जल्द ही सबको मिठाई खिलाऊंगी'

सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई वाले फ्लैट में सुसाइड किया था। जिसके बाद से वह फ्लैट खाली पड़ा है। अब खबर आ रही है कि इसे द केरल स्टोरी की एक्ट्रेस अदा शर्मी खरीदने का प्लान बना रही हैं।

Adah Sharma Buying Sushant Singh Rajput Flat: फिल्म द केरल स्टोरी में एक्ट्रेस अदा शर्मा ने अपने किरदार ने लाखों फैंस का दिल जीता था। इस फिल्म से एक्ट्रेस को बड़ी पहचान मिली। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बनी थी। वहीं अब एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत का फ्लैट खरीदने को लेकर सुर्खियों में हैं।

अदा शर्मा खरीदेंगी सुशांत सिंह राजपूत का फ्लैट
बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई वाले फ्लैट में सुसाइड किया था। अब उनके निधन को तीन साल से भी ज्यादा का वक्त बीत लेकिन इसके बावजूद एक्टर का फ्लैट आजतक खाली पड़ा है। इस बीच अदा शर्मा को उनके अपार्टमेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने उनसे पूछ डाला कि क्या वह इसे खरीदने का प्लान बना रही हैं। जिस पर अब खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए इसकी सच्चाई बताई।

Sushant Singh Rajput

एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
अदा शर्मा को जैसे ही सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट के बाहर स्पॉट किया गया तो उन्हें सभी पैपराजी ने घेर लिया। सभी ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या आप सुशांत का खरीद रही हैं या फिर इसे किराए पर ले रही हैं? एक्ट्रेस ने इसका सीधे तौर पर जवान ना देते हुए सभी को सस्पेंस पर डाल दिया।

'जो भी है वो...'
अदा शर्मा ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, जैसे ही कुछ भी होता है मैं इन सभी सवालों का मीडियो को जवाब दूंगी। जो भी होगा मैं आप सभी के साथ शेयर करूंगी और आप लोगों का मुंह मीठा जरूर कराउंगी। अगर ऐसा कुछ होता है तो।' खैर मीडिया को जवाब देकर एक्ट्रेस तुरंत अपनी कार में सवार होकर वहां से रवाना हो गईं। फिलहाल उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सुशांत ने किया था सुसाइड
बता दें कि, दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को अपने फ्लैट पर सुसाइड किया था। हालांकि उनके फैंस आज भी ये मानने को तैयार नहीं हैं कि उन्होंने अपनी जान खुद लेली। लोगों का कहना है कि इसके पीछे किसी की सोची समझी साजिश है। एक्टर की मौत के बाद से कई लोग उनके फ्लैट को देखने आए लेकिन कोई भी इसे खरीदने के लिए तैयार नहीं हुआ। अब देखना होगा कि क्या अदा शर्मा इसे खरीदेंगी या नहीं। फिलहाल उन्होंने अपने जवाब से फैंस को कंफ्यूज कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+