एक्ट्रेस पूजा बेदी ने कोविड वैक्सीनेशन को बताया 'भयावह', यूजर्स ने दी ट्विटर छोड़ने की सलाह
मुंबई, 25 अगस्त। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी के एक ट्वीट ने हंगामा खड़ा कर दिया है। एक तरफ जहां देश में सरकारें वैक्सीनेशन के लिए लोगों को तरह-तरह से जागरूक करने का प्रयास कर रही हैं वहीं, एक्ट्रेस पूजा बेदी ने टीकाकरण अभियान को 'भयावह' और 'अतार्किक' बताया है। उनके द्वारा किया गया ट्वीट अब सोशल मीडिया पर बहस की वजह बन गया है, उन्हें अब ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है।
Recommended Video

पूजा बेदी ने किया अजीबोगरीब ट्वीट
गौरतलब है कि देश में जानलेवा महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ युद्धस्तर पर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 60 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इस बीच एक्ट्रेस पूजा बेदी ने अपने ट्वीट में वैक्सीनेशन को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसके बाद यूजर्स उन पर भड़क गए। सोशल मीडिया पर पूजा बेदी का ट्वीट अब जमकर वायरल हो रहा है।

'टीकाकरण अभियान तर्कहीन और भयावह'
पूजा ने अपने ट्वीट में लिखा, अगर 99 फीसदी लोग वैक्सीन या उसके बिना भी कोविड से बच जाते हैं तो सरकारों को उन लोगों के आइसोलेशन, वैक्सीनेशन और मास्क लगवाने पर ध्यान केंद्रित करने आवश्यकता है, जिनके संक्रमण के संपर्क में आने के चांस अधिक और जोखिम वर्ग वाले लोग हैं। पूरी दुनिया का टीकाकरण ना करें और बिना टीकाकरण वालों के साथ भेदभाव बंद करें, यह तर्कहीन और भयावह है!

सोशल मीडिया यूजर्स ने दे डाली ये सलाह
एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री, संयुक्त राष्ट्र और अन्य नागरिक निकायों को टैग करते हुए पूजा बेदी ने लिखा, 'क्या इस प्रश्न का कोई विश्वसनीय उत्तर है? जब 99% कोविड जीवित रहते हैं, तो 100% आबादी को वैक्सीन के अधीन क्यों किया जाता है? वैक्सीन से पहले जीवित रहने की दर 99% सर्वाइवल रेट पोस्ट वैक्सीन 99% है।' पूजा बेदी के इस तर्क पर अब कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने तो उनको ट्वीटर अकाउंट बंद करने तक की सलाह दे डाली।

टीकाकरण में पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
कोरोना वायरस से बचाव के लिए एकमात्र उपाय वैक्सीनेसन है। यहीं कारण है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों का वैक्सीनेशन हो इस पर जोर दे रही हैं। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि भारत में 60 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार किया। यानी 60 करोड़ डोज लोगों को लग चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को बताया कि भारत ने 60 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार किया।
यह भी पढ़ें: Last Monday of Sawan: सावन का अंतिम सोमवार आज, लगा है राहुकाल, जानिए कब करें भोलेनाथ की पूजा?












Click it and Unblock the Notifications