Last Monday of Sawan: सावन का अंतिम सोमवार आज, लगा है राहुकाल, जानिए कब करें भोलेनाथ की पूजा?
नई दिल्ली, 16 अगस्त । आज शिव के प्रिय महीने सावन का चौथा और अंतिम सोमवार है, सावन के हर सोमवार की तरह आज का सोमवार भी काफी खास है। आज का दिन परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला हैा दिल्ली, वाराणसी, बिहार, झारखंड, एमपी हर जगह लोग भगवान शिव का जय-जयकार कर रहे हैं। कोरोना संकट की वजह से इस बार मंदिरों में भीड़ नहीं देखी जा रही है लेकिन फिर भी शिवभक्त अपनी-अपनी तरह से अपने प्रभु को याद कर रहे हैं।
Recommended Video

सावन का अंतिम सोमवार आज
आज के दिन जो भी भक्त प्रभु की पूजा पूरी श्रद्दा के साथ करता है, वो सेहतमंद रहता है। आज का सोमवार सुख-खुशी और आर्थिक वैभव प्रदान करने वाला है। अगर आज अगर शिवभक्त अपने शिव की भांग, धतूरा और शहद से पूजा करें, तो उन्हें शक्ति, स्वास्थ्य और हर तरह का सुख प्राप्त होगा।

जानिए कब करें भोलेनाथ की पूजा?
आज सुबह 07 बजकर 29 मिनट पर राहुकाल लग गया है, जो कि 09 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। इस काल में ना तो पूजा-पाठ होता है और ना ही शुभ काम इसलिए आज शिव की पूजा 09 बजकर 07 मिनट के बाद ही करें। बता दें कि सावन का महीना इस साल 22 अगस्त को समाप्त हो रहा है और इसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी है।

आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं
माना जाता है कि सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से इंसान की सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं, वो मालामाल हो जाता है। जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं, पति-पत्नी के बीच प्रेम पनपता है और इस व्रत को करने वालों को जीवन के किसी भी क्षेत्र में बाधा नहीं आती क्योंकि महादेव हर वक्त अपने भक्त की रक्षा करते हैं।

इन मंत्रों से कीजिए शिव को प्रसन्न
- ऊँ महाशिवाय सोमाय नम:।
- 'ॐ नमः शिवाय शुभं शुभं कुरू कुरू शिवाय नमः ॐ' ॐ ब्रह्म ज्ज्ञानप्रथमं पुरस्ताद्विसीमतः सुरुचो वेन आवः|
- स बुध्न्या उपमा अस्य विष्ठाः सतश्च योनिमसतश्च विवः||
- नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वरायनित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:॥
- मंदाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नंदीश्वर प्रमथनाथ महेश्वरायमंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय तस्मे म काराय नम: शिवाय:॥
- शिवाय गौरी वदनाब्जवृंद सूर्याय दक्षाध्वरनाशकाय|
- श्री नीलकंठाय वृषभद्धजाय तस्मै शि काराय नम: शिवाय:॥
- अवन्तिकायां विहितावतारं मुक्तिप्रदानाय च सज्जनानाम्। अकालमृत्यो: परिरक्षणार्थं वन्दे महाकालमहासुरेशम्।।
शिवपुराण और शिव चालीसा का पाठ
वैसे सावन के सोमवार पर शिवपुराण और शिव चालीसा का पाठ करना भी श्रेयस्कर होता है। जो लोग आज उपवास रखते हैं,उन्हें तो आज के दिन जरूर शिवपुराण और शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए, ऐसा करने से उनकी हर इच्छा पूरी होती है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications