'नाम बदल सकते हैं, लेकिन वजूद नहीं' प्रतीक बब्बर ने पिता राज बब्बर का हटाया सरनेम, सौतेले भाई ने तोड़ी चुप्पी
Aarya Babbar: इन दिनों बब्बर परिवार सुर्खियों में है, क्योंकि अभिनेता-राजनेता राज बब्बर और उनके बेटे प्रतीक बब्बर के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आई हैं। यह चर्चा तब तेज हुई जब प्रतीक ने अपनी शादी में पिता को इनवाइट नहीं किया। यहां तक कि अपने नाम के आगे पिता का सरनेम हटाकर मां स्मिता पाटिल का सरनेम लगा दिया।
हाल ही में प्रतीक बब्बर ने प्रिया बनर्जी दूसरी शादी की। जो कि उनकी मां स्मिता पाटिल के घर पर हुई। हालांकि उनके परिवार का कोई भी सदस्य शादी में शामिल नहीं हुआ। जिसके कारण प्रतीक और उनके पिता राज के रिश्ते में खटास की खबरें आने लगी। इसके बाद प्रतीक ने अपने नाम से "बब्बर" हटाकर "स्मिता पाटिल" जोड़ लिया, जिससे यह साफ हो गया कि वह अपनी मां की विरासत को अपनाना चाहते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक बब्बर ने कहा, "मैं सिर्फ वही कर रहा हूं जिससे मेरा मन और आत्मा खुश महसूस करे। मैं इस बात की चिंता नहीं करता कि इसका मेरे करियर पर क्या असर पड़ेगा। मुझे बस इस नाम को सुनकर जो खुशी मिलती है, वही मायने रखती है।"
ये भी पढ़ें: Prateik Babbar ने गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से कर ली गुपचुप सगाई, जल्द दूसरी बार दूल्हा बनेंगे एक्टर?
प्रतीक के इस फैसले पर उनके सौतेले भाई आर्य बब्बर ने रिएक्शन दिया। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, "स्मिता मां हमारी भी मां हैं। यह उनका अपना फैसला है कि वे कौन सा नाम रखना चाहते हैं और कौन सा छोड़ना चाहते हैं। कल अगर मैं अपना नाम आर्य बब्बर से बदलकर सिर्फ आर्य या राजेश भी रख लूं, तो भी मैं बब्बर ही रहूंगा। आप अपना नाम बदल सकते हैं, लेकिन अपनी पहचान नहीं। मेरा अस्तित्व बब्बर परिवार से जुड़ा है, इसे बदला नहीं जा सकता।"
बता दें कि, राज बब्बर ने भी दो शादी की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम नादिरा बब्बर है। जिनसे एक्टर के दो बच्चे हुए जूही बब्बर और आर्य बब्बर। इसके बाद उन्होंने दूसरी स्मिता पाटिल से की लेकिन ये शादी भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। क्योंकि स्मिता का शादी के कुछ समय बाद ही निधन हो गया था।
ये भी पढ़ें: Prateik Babbar ने किस वजह से शादी में पिता राज को नहीं किया इनवाइट, दूसरी पत्नी बोलीं-'ऐसा कोई नहीं था जो...'












Click it and Unblock the Notifications