Prateik Babbar ने गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से कर ली गुपचुप सगाई, जल्द दूसरी बार दूल्हा बनेंगे एक्टर?
Prateik Babbar Priya Banerjee: बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बीते साल वेलेंटाइन डे पर एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी संग रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। अब खबर आ रही है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली।
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर के एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया है कि प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी एक दूसरे को अंगूठी पहना चुके हैं। कपल के रिश्ते की जानकारी देते हुए करीबी ने कहा कि, '28 नवंबर को प्रतीक का जन्मदिन आता है और उससे दो दिन पहले ही एक्टर ने पिछले साल प्रिया को प्रपोज कर दिया था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से सगाई कर ली।'

प्रतीक बब्बर के करीबी ने ये भी हिंट दिया कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि एक्टर की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि प्रतीक बब्बर की ये दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने फिल्म मेकर सान्या सागर से शादी की थी। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2019 में सात फेरे लिए। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और साल 2020 में दोनों अलग हो गए। लेकिन साल 2023 में कपल ने तलाक ले लिया।
सान्या सागर के बाद प्रतीक की लाइफ में अब प्रिया आईं जिसके साथ वह अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों साल 2021 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। TOI को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था कि, 'मैं प्रिया को पाकर बहुत भाग्यशाली हूं। मैंने बहुत सारी गलतियाँ की हैं, लेकिन ऐसी लड़की के मेरी लाइफ में आने के लिए मैंने कुछ सही किया होगा।'
बता दें कि, प्रतीक बब्बर ने साल 2008 में फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। फिल्म में जेनेलिया के भाई के रूप में प्रतीक ने भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने धोबी घाट, जाने तू जाने ना, दम मारो दम, बारिश जैसी कई हिट फिल्में दी। पिछले साल 2023 में उनकी इंडियन लॉकडाउन भी रिलीज हुई थी। हालांकि इस फिल्म को खास रिस्पॉन्स भी नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications