Prateik Babbar ने किस वजह से शादी में पिता राज को नहीं किया इनवाइट, दूसरी पत्नी बोलीं-'ऐसा कोई नहीं था जो...'
Prateik Babbar Wife Priya Banerjee: बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने प्रिया बनर्जी से वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को दूसरी शादी की। लेकिन इस शादी के जश्न को काफी ज्यादा प्राइवेट रखा गया। यहां तक कि एक्टर ने अपने परिवार को भीइसमें इनवाइट नहीं किया।
रिपोर्ट्स की मानें तो, प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी की शादी की किसी भी रस्म में राज बब्बर,सौतेले भाई-बहन आर्या और जूही बब्बर शामिल नहीं हुए थे। जिसके बाद परिवार में किसी झगड़े को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब इस मामले में प्रिया बनर्जी ने चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों का होना जरूरी है और पूरी शादी में सभी लोग थे।

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए प्रिय ने कहा कि उनकी शादी का दिन बिल्कुल वैसा ही था जैसा उन्होंने सपना देखा था। एक निजी समारोह, जिसमें वे सभी लोग शामिल थे जिन्हें वे प्यार करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रतीक की मां स्मिता पाटिल के घर, रॉक क्लिफ में शादी की और उन्हें उस दिन अपनी मां की मौजूदगी महसूस हुई।
ये भी पढ़ें: शादी को गलती मानते हैं Prateik Babbar, एक्टर ने बताया क्यों टूटी थी शादी, बोले- 'फैमिली का दबाव था'
प्रिया बनर्जी ने आगे कहा, "शादी या हमारे समारोह में कोई भी परिवार का सदस्य गायब नहीं था। मुझे नहीं पता क्यों ये अफवाहें उड़ रही हैं कि 'परिवार के सदस्य' नहीं थे। हमारे परिवार वाले वहां थे, जिसमें मेरे माता-पिता, प्रतीक की वो आंटियां जिन्होंने उन्हें पाला हैं, उनके नाना-नानी और सभी लोग जो परिवार हैं, वे हमारे साथ थे। और सच में कोई भी परिवार का सदस्य गायब नहीं था।"
आपको बता दें कि, प्रतीक बब्बर अभिनेता राज बब्बर और दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे हैं। हालांकि स्मिता अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनकी मौत के बाद प्रतीक का पालन-पोषण उनके मामा-नानी ने किया। प्रतीक की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी सान्या सागर से अरेंज मैरिज हुई थी लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद, सान्या सागर ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी।
ये भी पढ़ें: Prateik Babbar ने गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से कर ली गुपचुप सगाई, जल्द दूसरी बार दूल्हा बनेंगे एक्टर?












Click it and Unblock the Notifications