'मैं रातों को सो नहीं पाता था' रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान ने झेला डिप्रेशन, शराब पीने की लगी लत

Aamir Khan: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के दो बार तलाक हुए हैं। रीना दत्ता और किरण राव से अलग होने के बाद अब वह नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं। हाल ही में आमिर खान ने अपने पहले तलाक के बाद की मुश्किल भरी ज़िंदगी के बारे में खुलकर बात की।

आमिर खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से अलग होने के बाद उन्होंने खुद को दुनिया से दूर कर लिया था और तकरीबन डेढ़ साल तक शराब में डूबे रहे।

Aamir Khan

आमिर ने इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में कहा, "जब रीना और मेरा तलाक हुआ था, तो मैं करीब 2-3 साल तक गम में डूबा रहा। मैंने काम करना बंद कर दिया था, कोई स्क्रिप्ट नहीं सुनता था। मैं घर पर अकेला रहता था और करीब डेढ़ साल तक बहुत ज्यादा शराब पीने लगा। आप सोच भी नहीं सकते कि मैं पहले बिल्कुल शराब नहीं पीता था, लेकिन तलाक के बाद मैं रातों को सो नहीं पाता था और शराब का सहारा लेने लगा।"

ये भी पढ़ें: Aamir Khan पर एक्स वाइफ ने लुटाया प्यार, नई गर्लफ्रेंड के ऐलान के बाद किरण राव बोलीं-'आई लव यू'

आमिर खान ने आगे कहा, 'पहले जो आदमी एक बूंद भी शराब नहीं पीता था, वह दिनभर में पूरी बोतल खत्म करने लगा। मैं पूरी तरह देवदास बन गया था। तलाक के बाद मैं खुद को खत्म करने की कोशिश कर रहा था। उस डेढ़ साल में मैं गहरे डिप्रेशन में चला गया था।"

'अपनी तकलीफों का सामना करना ज़रूरी है'
आमिर ने आगे कहा, "आपको यह स्वीकार करना होगा कि जो चीज़ आपकी थी, वह अब आपकी नहीं रही। यह भी समझना होगा कि जब वह आपके पास थी, तब वह कितनी अच्छी थी और जब वह चली गई, तो उसकी कितनी कमी खलेगी।"

बता दें कि, आमिर खान और रीना दत्ता ने 1986 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं - जुनैद खान और इरा खान। लेकिन 2002 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद आमिर ने 2005 में किरण राव से दूसरी शादी की, लेकिन 2021 में वे भी अलग हो गए। किरण और आमिर का एक बेटा है, आज़ाद, जो सरोगेसी के ज़रिए पैदा हुआ था।

दो तलाक के बाद हाल ही में, आमिर खान ने अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को अपने प्री-बर्थडे बैश में इंट्रोड्यूस किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे पिछले 18 महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, और लगभग 25 साल से एक दूसरे को जानते हैं। हालांकि, एक्टर ने पैपराजी से गौरी की तस्वीर क्लिक नहीं करने का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़ें: दो बार Aamir Khan हुआ तलाक, क्या 60 साल में करेंगी तीसरी बार निकाह? बोले-'देखते हैं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+