Aamir Khan पर एक्स वाइफ ने लुटाया प्यार, नई गर्लफ्रेंड के ऐलान के बाद किरण राव बोलीं-'आई लव यू'

Kiran Rao: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने होली के मौके पर सभी को चौंका दिया जब उन्होंने अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को दुनिया के सामने इंट्रोड्यूस किया। एक्टर ने बताया कि वह उनके साथ रिलेशनशिप में हैं। इस बीच आमिर खान की एक्स-वाइफ किरण राव ने एक्टर के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया।

किरण ने आमिर के 60वें जन्मदिन के मौके पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारी ज़िंदगी के VVVIP को जन्मदिन की शुभकामनाएँ! तुम्हारा बहुत धन्यवाद हग्स, हंसी-मज़ाक और हमेशा हमारे साथ खड़े रहने के लिए। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं! किरण।"

Kiran Rao

किरण ने इस पोस्ट में अपनी और आमिर की पुरानी तस्वीरें शेयर कीं, जब दोनों की शादी हुई थी। इन तस्वीरों में उनके बीच का प्यार साफ झलक रहा है। साथ ही, कुछ तस्वीरें आमिर और उनके बेटे आज़ाद की भी थीं, जिनमें दोनों की बॉन्डिंग देखी जा सकती है। किरण के इस पोस्ट के बाद लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Aamir Khan:'16 साल तक रहे साथ..', रीना दत्ता से शादी को लेकर आमिर खान ने खोला सबसे बड़ा राज

किरण राव के फॉलोअर्स को यह पोस्ट बहुत पसंद आया और कई लोगों ने उनकी दोस्ती की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "बहुत प्यारी पोस्ट! उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ।" वहीं, कुछ लोगों ने आमिर के नए रिश्ते को लेकर निगेटिव कमेंट भी किए।

आमिर और किरण का रिश्ता
आमिर और किरण ने 2005 में शादी की थी, लेकिन 2021 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया। हालांकि, दोनों आज भी अपने बेटे आज़ाद की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं। इससे पहले, आमिर ने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, लेकिन 2002 में उनका तलाक हो गया। आमिर और रीना के दो बच्चे हैं - जुनैद खान और इरा खान।

आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड
आमिर ने मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी नई पार्टनर गौरी स्प्रैट को इंट्रोड्यूस किया। उन्होंने खुशी-खुशी अपने रिश्ते की पुष्टि करते हुए कहा, "मैंने सोचा कि यह एक अच्छा मौका होगा जब आप सब उनसे मिल सकें। इससे हमें अब छिपाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। कल रात ही उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान से भी मुलाकात की।" आमिर ने बताया कि गौरी बेंगलुरु से हैं और वे 25 सालों से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन करीब डेढ़ साल पहले दोबारा संपर्क में आए।

ये भी पढ़ें: दो बार Aamir Khan हुआ तलाक, क्या 60 साल में करेंगी तीसरी बार निकाह? बोले-'देखते हैं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+