दो बार Aamir Khan हुआ तलाक, क्या 60 साल में करेंगी तीसरी बार निकाह? बोले-'देखते हैं'
Aamir Khan On Third Marriage: दो तलाक के बाद बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को फिर से प्यार हो गया। एक्टर ने खुद मीडिया के सामने अपने नई गर्लफ्रेंड का ऐलान किया। आमिर ने गर्व से अपनी मोहब्बत का इज़हार किया और यह भी बताया कि वे पिछले 18 महीनों से गौरी को डेट कर रहे हैं।
आमिर खान की पहले दो बार शादी हो चुकी है, लेकिन वे अपनी दोनों पूर्व पत्नियों, रीना दत्ता और किरण राव के साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं। लेकिन जब एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड का ऐलान किया तो सोशल मीडिया पर ये चर्चा होने लगी कि आमिर खान अब जल्द ही तीसरी शादी करेंगे। अब एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

बातचीत के दौरान, जब आमिर से उनकी तीसरी शादी की योजनाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि वे पूरी तरह से कमिटेड हैं, लेकिन 60 साल की उम्र में तीसरी शादी करना शायद अच्छा नहीं लगेगा। उन्होंने कहा, "देखिए, हम पूरी तरह से कमिटेड हैं। और मेरी पहले दो बार शादी हो चुकी है, पर अब 60 साल की उम्र में शादी शायद मुझे शोभा नहीं देगी। लेकिन देखते हैं।"
ये भी पढ़ें: Aamir Khan की कौन है नई लेडीलव? लाइमलाइट से रहती हैं कोसों दूर, परिवार से मिला चुके हैं एक्टर
आमिर ने मीडिया को अपनी पार्टनर गौरी से मिलवाया। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिक क्यों किया, तो उन्होंने जवाब दिया कि अब उन्हें चीजें छिपाने की जरूरत नहीं है। आमिर ने कहा, "अब हम कमिटेड हैं और हमें लगा कि अब एक-दूसरे में इतना भरोसा है कि आपको बता सकें। और यह बेहतर है, अब मुझे चीजें छिपाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कल अगर मैं उसके साथ कॉफी पीने जाऊं, तो आप भी हमारे साथ आ सकते हैं!"
आमिर और गौरी की पहली मुलाकात 25 साल पहले हुई थी।। दो साल पहले वे फिर से मिले और देखते ही देखते एक दूसरे से प्यार कर बैठे। इस बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा: "मैं ऐसा इंसान ढूंढ रहा था जिसके साथ मैं शांति महसूस कर सकूं। और वो मुझे मिल गई।"
आमिर की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट छह साल के बच्चे की मां हैं। वह बेंगलुरु में रहती हैं और अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। यही वजह है कि आमिर ने फोटोग्राफर्स से अनुरोध किया कि वे उनकी गर्लफ्रेंड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें।
ये भी पढ़ें: Aamir Khan Net Worth 2025: क्या शाहरुख और सलमान से ज्यादा अमीर हैं आमिर खान? कितनी है नेटवर्थ?












Click it and Unblock the Notifications