50-60 के दशक की इन खूबसूरत अभिनेत्रियों का चलता था जादू, आज भी फैंस के दिलों पर करती हैं राज
आज हम बॉलीवुड की 50-60 के दशक की ऐसी खूबसूरत और शानदार अभिनेत्रियों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने अपने अभिनय से न केवल लोगों का दिल जीता, बल्कि हिंदी सिनेमा की नींव भी मजबूत की।
मुंबई, 30 मई : बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां रही हैं और उनके लाखों की गिनती में दीवाने भी हुए हैं। इन खूबसूरत हसीनाओं के चाहने वाले ऐसे थे, कि इनकी एक झलक पाने के लिए पागल रहते थे। इन अभिनेत्रियों के फैंस सिर्फ उस जमाने ही नहीं, बल्कि आज भी देखने को मिलते हैं। पुरानी फिल्मों के दीवानों की अब भी कोई कमी नहीं है और न ही पुरानी फिल्मों की खूबसूरत हसीनाओं के चाहने वालों की। आज हम ऐसी ही खूबसूरत और शानदार अभिनेत्रियों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने अपने अभिनय से न केवल लोगों का दिल जीता, बल्कि हिंदी सिनेमा की नींव भी मजबूत की।

मधुबाला
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं मधुबाला। मधुबाला जितनी शक्ल से खूबसूरत थीं उतनी ही दिल से भी थीं। मधुबाला इतनी मासूम थीं कि उनके चाहने वाले समय के साथ बढ़ते ही गए। मधुबाला के करियर की पहली फिल्म 'बसंत' थी। इसके बाद से ही मुमताज से बदलकर उनका नाम मधुबाला पड़ा था। साल 1960 में मधुबाला ने एक्टर किशोर कुमार से शादी कर ली थी।

आशा परेख
अपने जमाने की बेहतरीन अदाकार आशा परेख की खूबसूरती के चर्चे दूर-दूर तक थे। आशा ने कभी शादी नहीं की। उनका कहना है कि अगर शादी हो गई होती तो जितने भी काम कर पाई हूं शादी के बाद उसके आधे भी नहीं हो पाते। आशा परेख ने 'आसमान', 'बाप-बेटी', 'दिल देके देखो', 'जब प्यार किसी से होती है', 'आया सावन झूम के' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है।

साधना
'झुमका गिरा रे' गाने से लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली साधना तो आपको याद ही होंगी। साधना ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी थीं। साधना के करियर की शुरुआत 1960 में आई फिल्म 'लव इन शिमला' से हुई थी। साधना अपनी पहली हिट फिल्म से ही रातोंरात स्टार बन गईं। 1966 में साधना ने फिल्म डायरेक्टर राम कृष्ण नय्यर से लव मैरिज की थी।

वहीदा रहमान
अच्छी कलाकार होने के साथ-साथ वहीदा रहमान को एक अच्छी डांसर के तौर पर भी जाना जाता था। उन्होंने सुपरस्टार देवानंद के साथ फिल्म 'गाइड' में काम किया था। इसके बाद उन्होंने 'प्यासा', 'सीआईडी', 'सोलहवा साल', 'कागज के फूल', 'साहेब बीवी और गुलाम', 'पत्थर के सनम', 'राम और श्याम' और 'नमक हलाल' जैसी फिल्मों से फैंस के दिलों में राज किया है।

मीना कुमारी
अपने जमाने की खूबसूरत अदाकारा मीना कुमारी का असली नाम मजहबीन बानो था। मात्र 7 साल की उम्र में ही मीना ने फिल्मों में काम करना शुरू किया था। मीना की शादी मशहूर स्क्रीनराइटर कमाल अमरोही से हुई थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा टिक नहीं सका और बाद में दोनों का तलाक हो गया।












Click it and Unblock the Notifications